{"_id":"5ddd87198ebc3e54c20b8d78","slug":"beri-temple-note-counting-jhjhar-news-rtk5295021173","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन दो दानपात्रों से निकले 5 लाख 74 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन दो दानपात्रों से निकले 5 लाख 74 हजार रुपये
विज्ञापन
पैसे की गिनती में जुटे कर्मचारी
- फोटो : Jhjhar
बेरी। प्राचीन माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में अबकी बार मंदिर में दिखी भक्तों की भारी भीड़ के साथ-साथ चढ़ावा भी काफी आया। मंदिर में रखे सभी दानपात्रों के चढ़ावे की गिनती का कार्य मंगलवार से शुरू हो गया हैं। जिनकी गिनती अगले दो-तीन मेें पूरी हो पाएगी। बेरी के नायब तहसीलदार रमेशचंद्र कुमार की देखरेख में गिनती का कार्य आरंभ हुआ। मंगलवार को गिनती समाप्त होने तक 2 दान पात्र खोले गए। जिससे पांच लाख 74 हजार रुपये की राशि एकत्रित हुई और बाकी बचे 13 दान पात्रों की गिनती का कार्य बुधवार को जारी रहेगा। दानपात्रों में डाले गए रुपयों की गिनती में करीब एक दर्जन से ज्यादा पटवारी लगे हुए हैं।
कैमरों की जद में हो रही है गिनती
नायब तहसीलदार रमेशचंद्र का कहना है कि दानपात्रों में डाली गई राशि को गिने जाने के दौरान पारदर्शिता बरते जाने के लिए पूरे कार्य की वीडियोग्राफी कराई जा रही है तथा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। मंगलवार देर शाम तक चले इस कार्य के बाद टीम द्वारा उस कक्ष को सील कर दिया गया है और एक गार्द की तैनाती भी उसके बाहर की गई है।
15 दानपात्रों में रखी गई है दान की राशि
पटवारी सहदेव ने बताया कि नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान को 15 दानपात्रों में एकत्रित किया गया। मंगलवार को खोले गए दो दानपात्रों में 2 हजार के 39 नोट, 500 के 300 नोट, 200 के 100 नोट, 100 के 1700 नोट, 50 के 1200 नोट, 20 के 900 नोट, 10 के 78 सौ नोट निकले हैं।
विज्ञापन
आज भी होगी गिनती
भक्तों द्वारा मंदिर में दानपात्रों में डाली गई चढ़ावे की गिनती मंगलवार से शुरू हो गई है। मंदिर में रखे दानपात्रों की संख्या 15 है और पहले दिन बाहर वाले मंदिर में रखे दानपात्रों में से 2 खोले गए हैं। जिनमें से पांच लाख 74 हजार रुपये निकले हैं। बाकी बचे दानपात्रों की गिनती का कार्य बुधवार को होगा। मंगलवार देर शाम तक गिनती का कार्य खत्म होने तक दान पात्रों से एकत्रित राशि को उसी कक्ष में सील कर दिया गया। मां के दरबार में चढ़ाव की गिनती का कार्य तहसील से पटवारी द्वारा किया जा रहा है।
-रमेश चंद्र, नायब तहसीलदार, झज्जर।