फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   beating

युवकों ने बाजार में एक व्यक्ति पर बरसाए डंडे, वीडियो वायरल

Sun, 14 Jul 2019 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
beating
फोटो 31 अधेड़ पर हमला करते युवक। (वीडियो फुटेज से) - फोटो : CharkhiDadri
बीच बाजार एक युवक पर कुछ युवकों द्वारा डंडे बरसाने का वीडियो व्हाट्सएप पर वायरल हुआ है। 20 सेकेंड के वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति पर डंडे बरसाकर भागते नजर आ रहे हैं। वहीं, हमले में घायल को सिविल अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने घायल के बयान पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मारपीट की घटना गत शनिवार सुबह की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के समीप रहने वाला प्रवीन (48) शनिवार सुबह किसी काम से ढाणी फाटक की तरफ गया था। इसी दौरान एक गाड़ी में सवार होकर कुछ युवक वहां पहुंचे और वो डंडे लेकर गाड़ी से नीचे उतरे। प्रवीन को गिराकर कर डंडों से हमला बोल दिया। वहीं, इस घटना की वहां वीडियो वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में बना ली। यह वीडियो रविवार को सोशल साइट पर वायरल हो गई। वहीं, घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। सिटी थाना प्रभारी जगराम ने बताया कि घायल के बयान लेने जांच अधिकारी पीजीआई गया है। बयान के अनुरूप ही पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed