{"_id":"68658936cae20612540953b5","slug":"be-prepared-for-drainage-during-monsoon-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-123499-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मानसून में जल निकासी की तैयारी रखें मुकम्मल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मानसून में जल निकासी की तैयारी रखें मुकम्मल
Thu, 03 Jul 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। मानसून में जलभराव की स्थिति न उत्पन्न हो, इसके लिए पुख्ता और समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित की जाए। बरसात से पूर्व ही नालियों और ड्रेनों की सफाई पूरी कर ली जाएं और जल निकासी से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए।
यह निर्देश डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बुधवार को दिए। बुधवार को सीएम नायब सिंह सैनी की ओर से मानसून के दृष्टिगत प्रदेश में जलभराव की संभावनाओं से निपटने और जल निकासी की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वीडियो कॉन्फ्रेंस की गई।
इसके बाद डीसी ने जिला स्तर पर अधिकारियों की बैठक मंे निर्देश दिए कि सभी शहरी निकाय, जनस्वास्थ्य और सिंचाई विभाग के अधिकारी जल निकासी की तैयारियों की तुरंत समीक्षा करें। जिला मुख्यालय के साथ-साथ उपमंडल व ग्रामीण स्तर पर भी संवेदनशील बिंदुओं की पहचान कर वहां तैनात कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि उनके पास जो भी पंप सेट उपलब्ध हैं, वे पूरी क्षमता से कार्य करें। जलभराव से अधिक प्रभावित स्थानों के लिए विशेष योजना के अंतर्गत कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।