{"_id":"68fd30445916f29c990c89e4","slug":"bcci-and-footwear-park-association-officials-met-the-cm-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118415-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बीसीसीआई और फुटवियर पार्क एसोसिएशन पदाधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बीसीसीआई और फुटवियर पार्क एसोसिएशन पदाधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात
Sun, 26 Oct 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 59 : सीएम से मुलाकात करते बीसीसीआई पदाधिकारी। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एवं फुटवियर पार्क एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से नई दिल्ली के हरियाणा भवन में मिला। बैठक में बहादुरगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण समस्याओं और विकासात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष शहर के औद्योगिक ढांचे को सुदृढ़ करने से संबंधित कई विषय उठाए, जिनमें बहादुरगढ़ का इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, फायर ब्रिगेड में प्रशिक्षित स्टाफ की कमी, आधुनिक औद्याेगिक क्षेत्र में पानी की आपूर्ति की अनुपलब्धता, गलत व अत्यधिक पानी बिल, हाल ही में बढ़े बिजली शुल्क, स्ट्रीट लाइट्स की खराब स्थिति तथा सड़कों व सीवरेज की दयनीय हालत जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं।
मुुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिलाया कि बहादुरगढ़ के औद्योगिक विकास में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश देने का भरोसा दिलाया। बैठक के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को बहादुरगढ़ आने का निमंत्रण भी दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में राजकुमार गुप्ता, सुभाष जग्गा, विकास आनंद सोनी, पवन जैन, सुभाष गुप्ता, देशराज, नरेंद्र छिकारा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।