फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Barricades on all raw-paved roads of Haryana-Delhi border

हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर के सभी कच्चे-पक्के रास्तों पर लगाए बैरिकेड

Thu, 28 Jan 2021 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Barricades on all raw-paved roads of Haryana-Delhi border
टीकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस क्रेन के जरिए बड़े पत्थरों से रास्ता बंद करवाती हुई। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
किसानों द्वारा 26 जनवरी को निकाली गई ट्रैक्टर परेड के दौरान बवाल के बाद अब दिल्ली पुलिस पूरी तरह से सख्त हो गई है। सुरक्षा की दृष्टि से वीरवार को दिल्ली पुलिस ने पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ मिलकर दिल्ली-हरियाणा को जोड़ने वाले सभी कच्चे व पक्के रास्तों को बंद कर दिया है। दिल्ली की दहलीज टीकरी बॉर्डर पर सुरक्षा पहले से और ज्यादा कड़ी कर दी गई है। यहां अब 6 लेयर की बैरिकेडिंग दोबारा से की गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

वीरवार को झाड़ोदा बॉर्डर पर हरियाणा सीमा में दिल्ली पुलिस की ओर से सड़क पर ट्रक खड़े कर रास्ता अवरुद्ध किया गया। इसके आगे 100, 200 और 400 मीटर पर लोहे के बैरिकेड लगाए गए हैं। इसी बॉर्डर से कच्चे रास्तों का संपर्क भी बंद किया गया है। वहां पर भी लोहे के बैरिकेड लगा दिए गए हैं। शहर के साथ लगते निजामपुर बॉर्डर पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। यहां पहले से ज्यादा दिल्ली पुलिसकर्मियों के साथ-साथ सीआरपीएफ और आरएएफ की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

पैदल जा रहे हैं लोग
वीरवार को लोग अपने घरों से दिल्ली जाने के लिए निकले। वे झाड़ोदा बॉर्डर पर पहुंचे, लेकिन यहां बैरिकेड लगे देखकर वापस दूसरे रास्तों से दिल्ली जाने का प्रबंध करते नजर आए, मगर कहीं से भी उन्हें रास्ता नहीं मिला तो काफी लोग लौट गए। उधर पैदल ही लोग झाड़ोदा बॉर्डर को क्रास कर दिल्ली में एंट्री कर पाए। यहां से जो लोग पैदल आ-जा रहे थे उन पर भी दिल्ली पुलिसकर्मियों व अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने पूरी नजर बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकरी बॉर्डर पर दिनभर की गई बैरिकेडिंग
किसानों की ट्रैक्टर परेड से पहले जैसे ही टीकरी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की गई थी, उसी तरह से फिर से यहां बैरिकेडिंग की गई। पहले यहां 6 लेयर की बैरिकेडिंग की हुई थी, मगर अब दोबारा से यहां उतने ही लेयर की बैरिकेडिंग की गई है। यही नहीं जगह-जगह पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं। क्रेन और जेसीबी के जरिए भारी-भरकम पत्थर भी सड़कों पर रखे गए हैं, ताकि किसान दोबारा से दिल्ली में प्रवेश न कर सकें।

चप्पे-चप्पे पर तैनात है अर्द्धसैनिक बल
रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की 10 कंपनी की तैनाती बॉर्डर के आसपास की गई है। सुरक्षा पहरा यहां कड़ा हुआ है। टीकरी बॉर्डर, झाड़ोदा बॉर्डर के अलावा दिल्ली के अन्य मार्गों पर उनकी तैनाती की गई है। बाईपास पर सेक्टर-9 मोड़, बालौर चौक, नया गांव चौक, नजफगढ़ रोड फ्लाईओवर के नीचे व सभी मेट्रो स्टेशनों पर आरएएफ व सीआरपीएफ की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed