फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bamdoli stadium will be ready in one year for Rs 3.5 crore

Jhajjar-Bahadurgarh News: साढ़े तीन करोड़ से एक साल में बनकर तैयार होगा बामड़ोली का स्टेडियम

Thu, 11 Jul 2024 05:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 11 Jul 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Bamdoli stadium will be ready in one year for Rs 3.5 crore
-फोटो 56 : बामड़ोली गांव में बनने वाले खेल स्टेडियम की नींव रखते पूर्व विधायक नरेश कौशिक व अन्य।
बहादुरगढ़। बामड़ोली गांव में साढ़े तीन करोड़ खर्च करके साढ़े 8 एकड़ में स्टेडियम का निर्माण होगा। यह स्टेडियम सीएम अनाउंसमेंट 2016 के तहत बनेगा। स्टेडियम बनने के बाद यहां के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी। बुधवार को पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने ग्रामीणों व पुलिस काॅरपोरेशन विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर हवन में आहूति डालते हुए नारियल फोड़कर स्टेडियम की नींव रखी। स्टेडियम का निर्माण एक वर्ष में पूरा होगा।
विज्ञापन

स्टेडियम की नींव रखने का यह कार्य निजामपुर गढ़ी के गद्दीनशीन स्वामी इंद्रवेश महाराज के सानिध्य में हुआ। पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने बताया कि वर्ष 2016 में जब वह विधायक थे तो उस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष उन्होंने बहादुरगढ़ हलके के विकास के लिए 16 मांगें रखी थी। इनमें गांव बामड़ोली का स्टेडियम भी शामिल था। सीएम अनाउंसमेंट के तहत इस स्टेडियम के निर्माण पर साढ़े 3 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक कौशिक ने बताया कि गांव बामड़ोली में स्टेडियम बनाने की मांग ग्रामीण काफी लंबे समय से कर रहे थे। स्टेडियम सालभर में बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में जब तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल बहादुरगढ़ के शहीद बिग्रेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में जनसभा में शिरकत करने आए थे तब उन्होंने ग्रामीणों की इस मांग को प्रमुखता से उठाते हुए बामनौली में स्टेडियम बनाने के लिए ग्रांट उपलब्ध करवाने की मांग की थी। अब इसे तैयार किया जाएगा। कौशिक ने बताया कि पुलिस कारपोरेशन बोर्ड की ओर से स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा और सालभर में यह कार्य पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्टेडियम में खिलाड़ियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

स्टेडियम में बैंडमिंटन, फुटबॉल, कबड्डी, ट्रैक, कुश्ती, दर्शकों व खिलाड़ियों के बैठने के लिए व्यवस्था के अलावा अन्य खेल संबंधी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विभिन्न खेलों से जुड़ा सामान भी उपलब्ध करवाया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो। स्टेडियम की नींव रखने के दौरान ब्लॉक समिति चेयरपर्सन प्रतिनिधि सत्यवान दलाल, वाइस चेयरमैन संदीप राठी, पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी, बामडोली के सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र काला, जिला पार्षद रविंद्र बराही, पूर्व कानौंदा मंडल अध्यक्ष सत्यवान छिकारा, पूर्व शहरी मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र, पुलिस कारपोरेशन विभाग के कार्यकारी अभियंता अंकुर हुड्डा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed