फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bakrid celebrated with brotherhood in Jhajjar Road Jama Masjid

Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर रोड जामा मस्जिद में भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद

Thu, 28 May 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 28 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Bakrid celebrated with brotherhood in Jhajjar Road Jama Masjid
फोटो-57: बहादुरगढ़ के झज्जर रोड स्थित मस्जिद में नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग। स्रोत संगठ - फोटो : 1
बहादुरगढ़। झज्जर रोड स्थित जामा मस्जिद में बुधवार को ईद-उल-जुहा यानी बकरीद भाईचारे के साथ मनाई गई। सुबह से ही मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

जामा मस्जिद के इमाम हाफिज लुकमान ने ईद-उल-जुहा की विशेष नमाज अदा करवाई। उन्होंने कहा कि ईद त्याग, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने सभी लोगों से प्रेम, सद्भाव और एकता बनाए रखने की अपील की। साथ ही देश में अमन-शांति, खुशहाली और निरंतर तरक्की के लिए विशेष दुआ भी करवाई गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर इनेलो अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं प्रधान अलीशेर खान, उप प्रधान मोहम्मद नाजिम, कैशियर मास्टर यामीन, सचिव रशीद अहमद, डॉ. जमील खान, हनीश खान, मोहम्मद अजहर, मोहम्मद अमीन, डॉ. फुरकान अली, मोहम्मद रफी आलम, फिरोज खान सहित अनेक गणमान्य लोग और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed