फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bajrang punia,s honor ceremony today

पहले जाएंगे बजरंग पूनिया सम्मान समारोह में फिर गांव के मंदिरों में पहुंचकर लेंगे आशीर्वाद

Sun, 05 Sep 2021 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Bajrang punia,s honor ceremony today
टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले बजरंग पहलवान सबसे पहले रविवार को दोपहर करीब 12:00 बजे गांव में आयोजित समारोह स्थल पर परिवार के साथ पहुंचेंगे। समारोह समापन होने के बाद वह गांव के मंदिरों में जाकर ग्राम देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। गांव में समारोह स्थल के पास एक मंदिर में समारोह में पहुंचने वाले लोगों के लिए परिवार की तरफ से देसी घी के भोजन का प्रबंध किया गया है। गांव में लाडले के सम्मान समारोह को लेकर खुशी का माहौल है। समारोह को लेकर तैयारियों जोरों पर चल रही हैं।
विज्ञापन

परिवार की तरफ से आयोजित किए जाने वाले भंडारे में देसी घी के लड्डू, गरम-गरम जलेबी, दो तरह की सब्जी, पूरी, रोटी व नान आदि परोसे जाएंगे जिसके लिए हलवाई तैयारियों में जुटे हुए हैं। लड्डू पहले से ही तैयार कर लिए गए हैं। वहीं लोगों को गरम-गरम जलेबी साथ-साथ तैयार किए जाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

बजरंग पहलवान के बड़े भाई हरेंद्र पुनिया का कहना है कि बजरंग पूनिया के पदक जीतने की खुशी में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। बजरंग पूनिया दोपहर करीब 12:00 बजे पहले समारोह स्थल पर पहुंचेंगे और करीब 3:00 बजे मुख्यमंत्री सम्मान समारोह में पहुंचेंगे। उनके अलावा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ के अलावा अन्य मंत्री व नेता भी यहां पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजरंग पूनिया के गांव में ग्रामीणों की तरफ से कई मांगें भी रखी जाएंगी। इनमें मुख्य रूप से गांव में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था कराने, गांव में बारिश के पानी की निकासी, फसलों से पानी की निकासी की स्थाई व्यवस्था, गांव की फिरनियों को चौड़ा करवाने, सड़कों की मरम्मत करवाने, तालाब की चार दीवारी, प्राइमरी स्कूल के भवन का निर्माण कराने, गांव में अस्पताल की सुविधा आदि मांगें रखी जांएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed