{"_id":"676086265ab357631f0a3ec8","slug":"bahadurgarh-ranks-second-in-pollution-aqi-recorded-369-in-red-zone-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-111682-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण में बहादुरगढ़ दूसरे नंबर पर, एक्यूआई रेड जोन में 369 दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण में बहादुरगढ़ दूसरे नंबर पर, एक्यूआई रेड जोन में 369 दर्ज
Tue, 17 Dec 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 61 : बहादुरगढ़ में रेलवे रोड पर पानी का छिड़काव करता टैंकर। संवाद
बहादुरगढ़। दिसंबर का तीसरा सप्ताह चल रहा है। देश में सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में सोमवार को पहले नंबर पर जहां राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली रही, वहीं बहादुरगढ़ दूसरे नंबर पर रहा। दिल्ली का एक्यूआई 379 और बहादुरगढ़ का 369 दर्ज किया गया। सीएक्यूएम ने दोबारा से ग्रैप-3 को लागू कर दिया है।
मौसम विभाग के अधिकारियों की मानें तो प्रदूषण बढ़ने के पीछे हवा का मंद होना है। पिछले कई दिनों तक हवा की गति 10 से 16 किलोमीटर की रही थी तो प्रदूषण भी पूरी तरह साफ हो गया था। अब फिर से लोगों को प्रदूषण के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार की सुबह बहादुरगढ़ में स्मॉग और हल्का कोहरा छाया रहा। दोपहर तक भी स्मॉग की परत रही। एक्यूआई भी दिन में कई बार बढ़ा।
सुबह 8 बजे एक्यूआई 318 पर दर्ज किया गया, जबकि दोपहर होते-होते यह 358 पर पहुंच गया। शाम 4 बजकर 5 मिनट पर एक्यूआई गहरे लाल रंग में प्रवेश कर गया और एक्यूआई 369 दर्ज किया गया। यह बेहद खतरनाक है। चिकित्सकों की ओर से बीमार लोगों को इस मौसम में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी जाती है। वहीं दिल्ली का एक्यूआई 379 पर पहुंचा। सोमवार को हवा की गति बेहद कम रही। 4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा रही।
विज्ञापन
चिकित्सकों का कहना है कि ठंड और प्रदूषण मिलकर स्वास्थ्य के लिए काफी अधिक मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। इसलिए इस सीजन में स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहना चाहिए। पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार-पांच दिनों तक प्रदूषण बेहद खराब स्तर पर ही रह सकता है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को भी सुबह हल्के से मध्यम कोहरा और स्मॉग रह सकता है। 21 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 22 से 24 और न्यूनतम 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। 21 दिसंबर को आंशिक तौर पर बादल छा सकते हैं। बाकी 20 दिसंबर तक धूप बनी रहेगी।