फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh open markets, the situation appeared normal

बहादुरगढ़ में खुले रहे बाजार, हालात दिखे सामान्य

Wed, 24 Feb 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो Updated Wed, 24 Feb 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bahadurgarh open markets, the situation appeared normal

जाट समाज को आरक्षण देने की घोषणा के साथ ही बहादुरगढ़ में हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। मंगलवार को जिंदगी पटरी पर लौटती हुई दिखी।

विज्ञापन


जाम खुलने के बाद बाजार खुले रहे, जिसमें लोग जरूरतों का सामान खरीदते हुए दिखे। सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में मंगलवार को हालात काफी ठीक दिखे। हालांकि फिर भी दिनभर लोग अपने परिचितों से फोन के माध्यम से हालात को लेकर जानकारी जुटाते रहे।
विज्ञापन


खूब रही चहल-पहल
आरक्षण की मांग को लेकर कई दिनों बाद बाजारों में रौनक रही। कई दिन से ठप पड़ा दुकानदारों व अन्य व्यवसायियों का धंधा मंगलवार को दुकानें खुलने से शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे रोड, नाहरा-नाहरी रोड, दिल्ली-रोहतक रोड, मेन बाजार, नजफगढ़ रोड, झज्जर रोड, बराही रोड सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर आम लोगों की खूब चहल-पहल रही।

सरकारी कार्यालय में नहीं दिखी भीड़
मंगलवार को खुले सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की संख्या काफी कम देखने को मिली। हालांकि यहां पर कामकाज तो होता रहा लेकिन लोग भी ज्यादा नहीं दिखे।

नगर परिषद में आमतौर पर जहां खूब भीड़भाड़ रहती थी वहां के हालात दिनभर ज्यादा ठीक देखने को नहीं मिले। यही हाल में बिजली निगम कार्यालय का भी रहा।

यहां स्टाफ तो मौजूद रहा लेकिन कामकाज के लिए आने वाले लोगों की संख्या नाममात्र ही देखने को मिली।

ओपीडी में लगी रही भीड़

आरक्षण मसले को लेकर लगाए गए कर्फ्यू के तहत ओपीडी सेवाएं भी बाधित हो गई थी। पिछले तीन रोज से लोग इलाज के लिए भटक रहे थे।

आपातकालीन सेवाएं निरंतर जारी रही, लेकिन यहां पर्याप्त इलाज व दवाइयां न मिलने से मरीज परेशान रहे। मंगलवार को सिविल हास्पिटल में ओपीडी सेवाएं मिली।

हर विभाग के डॉक्टर की ओपीडी के आगे मरीज लाइन में लगे दिखे। सबसे ज्यादा दिक्कत तो दवा डिस्पेंसरी पर हुई। यहां कई-कई लंबी लाइनें बनी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed