{"_id":"63bc3b9ab182376ba457fc5a","slug":"bahadurgarh-fire-broke-out-in-the-paint-factory-four-scorched-including-the-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: पेंट फैक्टरी में लगी आग, मालिक समेत चार झुलसे, सारा कच्चा और तैयार माल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: पेंट फैक्टरी में लगी आग, मालिक समेत चार झुलसे, सारा कच्चा और तैयार माल जलकर राख
Mon, 09 Jan 2023 09:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 09 Jan 2023 09:36 PM IST
सार
एमआईई पार्ट-ए में स्थित 269 नंबर फैक्टरी में दोपहर को आग लगी। भू-तल समेत चार मंजिला भवन में फैक्टरी चल रही थी। आग से सारा कच्चा और तैयार माल जलकर राख हो गया। फायर विभाग की 7 गाड़ियों ने करीब पांच घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग और उसे बुझाते फायरकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के बहादुरगढ़ में आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट-ए में स्थित एक पेंट फैक्टरी में सोमवार की दोपहर आग लग गई। हादसे में फैक्टरी मालिक समेत चार लोग झुलस गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फैक्टरी में आग किन कारणों के चलते लगी, इसकी भी जानकारी स्पष्ट नहीं है। दमकल विभाग की सात गाड़ियों ने करीब पांच घंटे में आग पर नियंत्रण पाया।
विज्ञापन
एमआइई पार्ट-ए में 269 नंबर प्लाट में पेंट बनाने की फैक्टरी चलाई जा रही थी। भूतल से लेकर चार मंजिला भवन में फैक्टरी चलाई जा रही थी। फैक्टरी के पूरे क्षेत्र को कवर किया गया था। ऐसे में कर्मचारियों को बाहर निकलने का रास्ता ही नहीं मिला। फैक्टरी में लगभग 30 कर्मचारी काम करते हैं।
विज्ञापन
सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे आग लगी। आग लगने के दौरान फैक्ट्रियों की छतों पर काम करने वाले कर्मचारियों को साइड वाली फैक्टरी में सीढ़ी के जरिये निकाला गया। जबकि नीचे काम करने वालों को भी कड़ी मशक्कत से बाहर लाया गया।
विज्ञापन
इस आग की चपेट में फैक्टरी मालिक सर्वेश गुप्ता (57) बुरी तरह झुलस गए। जबकि यहां काम करने वाले मुकेश (30), प्रीति (27) और चंद्रा (36) भी आग की चपेट में आ गए। सभी को एमआइई में स्थित जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सांपला और झज्जर से भी दमकल की दो गाड़िया मंगवाई गईं
आग लगने की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ के दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। इन पर 25 कर्मचारी आग बुझाने में जुटे रहे। आग लगने के दौरान लगातार ड्रम ब्लास्ट होते रहे। इससे आग भी बार-बार भड़कती रही। आग नियंत्रण में नहीं हुई तो सांपला और झज्जर से भी दो गाड़िया मंगवाई गई। करीब पांच घंटे में आग पर काबू पाया गया। फैक्टरी में आग से हुए नुकसान का कोई आंकलन नहीं हुआ है। मौके पर एसडीएम समेत पुलिस अधिकारी भी पहुंचे।
आग लगते ही फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। शाम तक आग पर काबू किया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हैं। इस घटना में चार लोग झुलसे हैं। जिनमें फैक्टरी मालिक भी शामिल है। -राकेश कुमार, दमकल अधिकारी, बहादुरगढ़।