फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Azamgarh's attention: Two youths and a woman hanged themselves at different places.

आजमगढ़ के ध्यानार्थ : अलग अलग स्थानों पर दो युवकों और एक महिला ने लगाया फंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh's attention: Two youths and a woman hanged themselves at different places.

विज्ञापन
बहादुरगढ़। सदर थाना और थाना आसौदा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों और महिला के फंदे पर लटके शव मिलने से सनसनी फैल गई। तीनों घटनाओं के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। पहली घटना एचएल सिटी क्षेत्र की है। यहां बुधवार सुबह करीब 26 वर्षीय अंकित का शव फंदे पर लटका मिला। अंकित हिसार जिले का रहने वाला था और बहादुरगढ़ में एक फ्लैट साइट पर काम करता था। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

दूसरी घटना गांव लडरावण की है। यहां करीब 35 वर्षीय सोनिया का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। महिला दो बच्चों की मां थी। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना आसौदा थाना क्षेत्र के गांव रोहद गांव की है। यहां किराए पर रहने वाले उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले मनजीत (24) का शव कमरे पर फंदे पर लटका मिला। मनजीत एक फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

सदर थाना प्रभारी विकास कुमार का कहना है कि दोनों मामलों में परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं थाना आसौदा प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि रोहद गांव में मंजीत का शव फंदे पर लटका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed