{"_id":"56f8405e4f1c1beb5cf14eaf","slug":"attrack-in-bank-atm-jhajjar-atm-loot-crime-in-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी नहीं चुरा पाए तो तीन बैटरियों पर कर दिया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकदी नहीं चुरा पाए तो तीन बैटरियों पर कर दिया हाथ साफ
jhajjar
Updated Mon, 28 Mar 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त एटीएम मशीन
- फोटो : rohtak desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम में तोड़फोड़ की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शातिर लोगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं। अब तो वे पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर ही वारदात को अंजाम देने से भी नहीं चूक रहे। सेक्टर-9 पुलिस चौकी से मात्र कुछ दूरी पर ही बालोर मोड़ पर टाटा इंडिकैश का एटीएम है।
यह रातभर खुला रहता है। शनिवार की रात को मुंह ढक कर आए एक शातिर युवक ने इस एटीएम को अपना निशाना बनाने के लिए यहां लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ा और बाद में इसमें प्रवेश किया। उसने काफी देर अंदर रहकर एटीएम को किसी चीज से तोड़ दिया। लेकिन मशीन में जहां नकदी रखी थी उसको तोड़ने में वह सफल नहीं हो पाया। तो वह एटीएम के लिए लगाई हुई तीन बैटरियां ही निकालकर ले गया। किसी राहगीर को जब एटीएम कक्ष में अप्रिय घटना का अहसास हुआ तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सेक्टर-9 चौकी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
देर तक पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। पता चला कि वारदात को अंजाम देने से पहले उसने सीसीटीवी कैमरे को निशाना बनाया। एक कैमरे में कुछ तस्वीरें कैद हुई, लेकिन आरोपी युवक की पहचान संभव नहीं हो पा रही। उसने अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था।
विज्ञापन
पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई इस घटना से रात्रि गश्त को लेकर भी सवाल उठने लगा है। चौकी प्रभारी पवनवीर का कहना है कि एटीएम पर कोई सिक्योरिटी गार्ड तैनात नहीं था। रातभर खुला हुआ था। पुलिस की ओर से बार-बार बैंक अधिकारियों व एटीएम संचालकों को नोटिस देकर उनकी सिक्योरिटी पुख्ता करने की हिदायतें दी जा चुकी है लेकिन फिर भी ढिलाई बरती जा रही है। जिसकी लापरवाही सामने आएगी उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
बादली में भी हो चुकी है वारदात
दस दिन पहले बादली के पेलपा मोड़ पर खुले कॉरपोरेशन बैंक के एटीएम को भी दो युवकों ने निशाना बनाया था। इस एटीएम को गैस कटर से काटकर यहां से पौने आठ लाख की नकदी चुरा ली थी। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने बाहर लगे कैमरे को तोड़ दिया था, लेकिन एटीएम के हिडन कैमरे में घटना कैद हो गई थी। अभी तक इस मामले में भी आरोपियों की कोई पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के हाथ खाली है। दस दिन के अंतराल में थाना सदर व शहर के अंदर एटीएम तोड़ने की दो वारदातों से एटीएम की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहा है साथ में पुलिस गश्त पर भी।