फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Attackers fired bullets in film style, Dujana Chowk shook

Jhajjar-Bahadurgarh News: हमलावरों ने फिल्मी स्टाइल में बरसाई गोलियां, दहला दुजाना चौक

Thu, 24 Aug 2023 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 24 Aug 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Attackers fired bullets in film style, Dujana Chowk shook
बेरी। कार सवारों पर ताबड़तोड़ गोलियों की बरसात से बेरी कस्बे का दुजाना चौक दहल गया। हमलावरों ने बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में वारदात को अंजाम दिया। पहले कार पर गोलियां बरसाई। कार सवार बचकर भागे फायरिंग करते हुए पीछे भागे। हमले का संभावना जताई जा रही है कि हमलावरों का मकसद कार सवारों की जान लेना था। हमलावर पेशेवर भी हो सकते हैं। पुलिस का दावा है कि वारदात रंजिशन हुई है।
विज्ञापन

जिस तरह हमला हुआ उससे लग रहा है कि हमलावरों ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया है। उन्हें पता था कि सन्नी अपने दोस्तों के साथ पेशी से लौटेगा। हमलावरों ने करीब 20 से अधिक रांउड गोलियां चलाई हैं। जिस कार में सन्नी और उसके साथी सवार थे वह भी गोलियों से छलनी है। करीब 20 से अधिक निशान हैं। इस घटना के बाद आसपास के लोग घबरा गए। दहशत पसर गई। पहले तो लोग समझ नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है। बाद में सच्चाई पता चली तो आसपास की दुकानें बंद हो गई।
विज्ञापन


एसपी ने टीमें बनाई दौड़ाई
एसपी डॉ.अर्पित जैन ने खुद मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी ली। उन्होंने सीओ और थानाध्यक्ष समेत पुलिस टीम का गठन करके आरोपियों की तलाश के निर्देश दिए। पुलिस पीड़ित पक्ष के लोगों से बातचीत करके इस बात का पता कर रही है कि सन्नी और उसके साथी की किससे रंजिश है। देर रात तक पुलिस टीम दबिश के लिए निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed