फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Attacked with sticks and pistols after entering the house

Jhajjar-Bahadurgarh News: घर में घुसकर लाठी-डंडों और पिस्तौल से किया हमला

Fri, 03 Mar 2023 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Attacked with sticks and pistols after entering the house
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव दहकोरा में हुक्का पीने को लेकर हुई बहस में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। साथ ही पिस्तौल का बट मारकर भी घायल किया गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना आसौदा पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अमित निवासी दहकोरा ने बताया है कि कई दिन पहले वह गांव के शिव मंदिर में गांव के अन्य व्यक्तियों के साथ बैठकर हुुक्का पी रहे थे। उसी दौरान गांव का सोमबीर भी वहां पर आ गया और उनकी आपस में हुक्का पीने को लेकर बहस हो गई। दोनों वहां से उठकर अपने घर चले गए। आरोप है कि सोमबीर अपने घर जाने के कुछ देर बाद उनके घर अपने भाई अभिमन्यु, महेश व अपनी मां संतोष के साथ पहुंचा। उनके हाथ में लाठी-डंडे थे। घर में घुसते ही उन्होंने अचानक उस पर हमल कर दिया। अमित ने पुलिस को बताया कि सोमबीर, महेश ने उसे लाठी-डंडों से पैरों व कमर पर चोटें मारी और अभिमन्यु ने अपने हाथा में ली हुई पिस्तौल से मेरे सिर व बाई आंख पर बट मारा।
विज्ञापन

उसी दौरान मेरे परिवार के अन्य लोग पुष्पा, निशा व पिता संजय ने बीच-बचाव किया। झगड़े का शोर सुनकर पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। भीड़ इकट्ठा होने के बाद वे फरार हो गए। आरोप है कि जाते-जाते सोमवीर व अभिमन्यु ने उसे जान से मारने की धमकी दी है।र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed