फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ATM card hard, withdraw 1.90 lacs rupees.

इंश्योरेंस कंपनी से सेवानिवृत्त व्यक्ति का एटीएम कार्ड हैक करके उड़ाए 1 लाख 90 हजार रुपये

Fri, 28 Aug 2020 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
ATM card hard, withdraw 1.90 lacs rupees.
बहादुरगढ़। न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी से सेवानिवृत्त एक व्यक्ति के खाते से जालसाजों ने एटीएम हैक करके 1 लाख 90 हजार रुपये उड़ा दिए। जब पीड़ित को इसका पता चला तो उसने तुरंत एटीएम को बंद कराया और इसकी शिकायत थाना शहर पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लाइनपार के कमल विहार निवासी रामप्रसाद ने बताया है कि उसका खाता (अकाउंट) लाइनपार क्षेत्र में स्थित सेंट्रल बैंक में है। वह न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी से सेवानिवृत्त है और हर माह उसकी पेंशन इस अकाउंट में आती है। 2 अगस्त को उसने रेलवे रोड पर स्थित एचडीएफसी बैंक की एटीएम बूथ से 20 हजार रुपये निकाले थे और उसके बाद अपना एटीएम कार्ड घर पर रख दिया था। इसके बाद 11 अगस्त को रात्रि करीब 10 बजे उसके मोबाइल पर तीन बार मैसेज आया और उसने देखा कि उसके बैंक अकाउंट से 10 हजार रुपये की तीन बार ट्रांजेक्शन की गई है। जबकि उस दौरान उसका एटीएम कार्ड स्वयं उसके पास था। यह देखकर वह हैरान रह गया और उसने तुरंत इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर पर करते हुए एटीएम को बंद करवाया। साथ ऑनलाइन शिकायत भी की। 12 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व की छुट्टी होने के कारण 13 अगस्त को वह बैंक में अपनी पासबुक पूरी कराने के लिए पहुंचे तो पता चला कि 5 अगस्त से 11 अगस्त तक उनके खाते से 1 लाख 90 हजार रुपये उड़ाए गए हैं। रामप्रसाद ने पुलिस को बताया है कि किसी अज्ञात शख्स ने उसके एटीएम कार्ड को हैक करके यह राशि खाते से निकाली है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल जालसाजों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed