{"_id":"621299fe48c73b1cae5821f9","slug":"assistant-driver-dies-in-collision-between-truck-and-trolley-jhjhar-news-rtk6390060139","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक व ट्राले की टक्कर में सहायक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक व ट्राले की टक्कर में सहायक चालक की मौत
विज्ञापन
झज्जर। चरखी-दादरी मार्ग पर एक ढाबे के पास शनिवार देर रात एक ट्रक व ट्राले में टक्कर हो गई। इससे ट्रक के सहायक चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने रविवार को परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान सचिन पुत्र तिलक सिंह कासीममपुर यूपी के तौर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार फिरोज अली पुत्र जलालुदीन गांव चमकारी, एटा उतर प्रदेश ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह ड्राइवरी करता है। शनिवार की रात करीब एक बजे सहायक चालक सचिन पुत्र तिलक सिंह निवासी कासीमपुर उतर प्रदेश के साथ गाड़ी को बहादुरगढ खाली करके डस्ट लेने के लिए दादरी जा रहे थे। जब वे चौधरी होटल मातनहेल के पास पहुंचे तो सामने से एक ट्राले ने ट्रक में टक्कर मार दी। इससे केबिन मेें सो रहे सचिन की मौत हो गई। ट्राला चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने फिरोज अली के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
- वर्जन
ट्रक चालक फिरोज अली के बयान पर पुलिस ने अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- साधू राम, जांच अधिकारी, पुलिस थाना, साल्हावास।