फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Assault with a soldier working in Merchant Navy

Jhajjar-Bahadurgarh News: मर्चेंद्र नेवी में कार्यरत सैनिक के साथ मारपीट, केस दर्ज

Mon, 15 Jan 2024 09:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 15 Jan 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
Assault with a soldier working in Merchant Navy
झज्जर। मर्चेंद्र नेवी के एक सैनिक से मारपीट करने व धमकी देने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिरधाना निवासी पंकज ने पुलिस में शिकायत में कहा है कि मर्चेंट नेवी में राजस्थान के मुंद्रा में कार्यरत है। 21 दिसंबर को एक माह की छुट्टी पर घर आया हुआ है। पिछले तीन-चार दिन से उसके मोबाइल पर सोनिया नाम की लड़की का फोन आ रहा है। वह अपने आपको दुजाना गांव की भांजी व ओमेक्स सिटी बहादुरगढ़ की रहने वाली बता रही थी। 13 जनवरी की शाम को फोन आया कि वह कॉल सेंटर में काम करती है और मिलना चाहती है। 14 जनवरी की सुबह उस लड़की का फोन आया कि वह बहादुरगढ़ से आ रही है। तुम मुझे छारा बस अड्डा पर मिलो। वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर छारा गांव के लिए चल पड़ा। जब वह शंकर भट्टा गांव बिरधाना के नजदीक पहुंचा तो एक स्विफ्ट गाड़ी के चालक ने इशारा करके उसे रुकवा लिया। वह उससे गांव बालंद जाने का रास्ता पूछने लगा। जब वह रास्ता बता रहा था तो कार में बैठे सभी 6 लड़के नीचे उतरकर बाहर आ गए और लोहे के पाइप व कस्सी बिट्टा से उसे मारने लगे और जान से मारने की धमकी दी। गांव की तरफ से लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से भाग गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed