{"_id":"657221e925d456217b023364","slug":"asoda-became-a-stronghold-of-oil-thieves-then-400-liters-of-stolen-diesel-caught-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-4085-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ के 6 गांव की जमीन से होगा आईएमटी खरखौदा का विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ के 6 गांव की जमीन से होगा आईएमटी खरखौदा का विस्तार
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से अब खरखौदा आईएमटी का विस्तार होगा। इसके लिए एचएसआईआईडीसी ने बहादुरगढ़ के छह गांवों की 3625 एकड़ भूमि चिन्हित की है। यह जमीन अधिग्रहण करने की बजाय लैंड पुलिंग योजना के तहत खरीदी जाएगी। मारुति जैसी कंपनियों के यहां आने पर आईएमटी के विस्तार की जरूरत पड़ी है। यही वजह है कि बहादुरगढ़ के अनेक गांवों में जमीनों के दाम भी बढ़ रहे हैं।
एचएसआईआईडीसी की ओर से खरखौदा आईएमटी का विस्तार बहादुरगढ़ तहसील के गावों की तरफ करने का निर्णय लिया गया है। यहां के लडरावण व कुलासी गांव की सबसे ज्यादा जमीन चिन्हित की गई है। कुलासी गांव की 1400 एकड़ जमीन आईएमटी के चिन्हित की है। बहादुरगढ़ के छह गांवों की कुल 3625 एकड़ भूमि चयनित की गई है। आइएमटी में मारुति कंपनी की ओर से प्लांट लगाने की योजना पर काम तेजी से चलने के कारण आसपास के गांवों की जमीन के दाम एकाएक बढ़ गए हैं। यहां पर पांच से सात करोड़ रुपये प्रति एकड़ के दाम पहुंच गए हैं। इस तेजी की वजह से काफी संख्या में किसान सरकार की योजना के अनुसार जमीन बेचने के पक्ष में नहीं हैं।
20 जनवरी तक कर सकते हैं किसान आवेदन
20 जनवरी 2024 तक किसान सरकार के ई-भूमि पोर्टल पर अपनी जमीन बेचने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें किसान अपनी जमीन का रेट भी ऑफर कर सकते हैं। उसी ऑफर पर सरकार एग्रीगेटर के माध्यम से संबंधित किसानों से मोलभाव कर जमीन की खरीद करेगी। उसी अनुसार रजिस्ट्री करवाई जाएगी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ के इन गांवों की भूमि की गई है चयनित
गांव का नाम
जमीन एकड़ में
कुलासी
1400
लडरावण
1200
जसौर खेड़ी
300
निलौठी
300
कानौंदा
275
खेड़ी जसौर
150
कुल
3625
वर्जन...
आईएमटी के विस्तार के लिए 3625 एकड़ जमीन बहादुरगढ़ के गांवों की चिन्हित की गई है। किसानों से लैंड पुलिंग योजना के तहत अपनी जमीन बेचने के लिए रेट के ऑफर समेत आवेदन मांगे गए हैं। 20 जनवरी 2024 तक आवेदन किए जा सकते हैं।
- मंजीत बल्हारा, संपदा प्रबंधक, एचएसआईआईडीसी।