{"_id":"6532d7a6dd687eac540a3169","slug":"asi-was-hit-and-injured-at-the-checkpoint-jhjhar-news-c-200-1-bgh1003-3126-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नाके पर एएसआई को टक्कर मारकर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नाके पर एएसआई को टक्कर मारकर घायल किया
Sat, 21 Oct 2023 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
बादली। बादली बाईपास पर एक कार में अवैध हथियार होने की सूचना मिली तो पुलिस ने नाका लगाया। नाका पर तलाशी के दौरान एक कार चालक ने एएसआई को टक्कर मारकर घायल कर दिया। कार का पीछा करने पर चालक कुछ दूर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। गाड़ी की तलाशी के दौरान 5 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि कार में अवैध हथियार लेकर कुछ युवक बाईपास से निकल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाका लगाकर तलाशी शुरू कर दी है। इसी दौरान एक कार को जब पुलिस ने बहादुरगढ़ बाईपास पर रूकने का इशारा किया तो कार चालक ने पुलिस पर गाड़ी से टक्कर मार दी। टक्कर में एएसआई मुकेश कुमार घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक का पीछा किया, लेकिन कुछ दूरी पर चालक कार को छोड़कर भागने में कामयाब हो गया। तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर से 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने कार और कारतूस को कब्जे में ले लिया। जबकि घायल एएसआई मुकेश कुमार को ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस थाना प्रभारी रमेशचंद के अनुसार कार चालक की पहचान कर ली गई है जिसकी जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।