फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Asha workers demonstrated by clapping and clapping

Jhajjar-Bahadurgarh News: आशा वर्करों ने थाली व ताली बजाकर प्रदर्शन

Thu, 24 Aug 2023 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 24 Aug 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Asha workers demonstrated by clapping and clapping
झज्जर। लघु सचिवालय परिसर में आशा वर्करों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी रही। आशाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए थाली व ताली बजाकर अपना आक्रोश प्रकट किया।
विज्ञापन

हड़ताल के 16वें दिन बादली सीएचसी व डीघल सीएचसी कि की आशाओं ने लघु सचिवालय झज्जर में धरना दिया। यूनियन नेता डिम्पल द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिता भंभेवा ने की । बुधवार के कार्यक्रम में हड़ताल को मजबूत करने तथा 28 अगस्त के विधानसभा कूच की सफलता के लिए टीमों का गठन किया। जो जिले की प्रत्येक सीएचसी व पीएचसी का दौरा करके आशा वर्करों से संपर्क करके आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित आशा वर्करों को संबोधित करते हुए आशा वर्कर यूनियन कि प्रदेश की कोषाध्यक्ष अनीता, जिला प्रधान कविता दुल्हेडा ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वालों की सरकार में प्रदेश की बेटियां पिछले 15 दिन से सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर हो रहीं हैं लेकिन सरकार उनकी आवाज को अनसुना कर रही है। जब सरकार द्वारा दिए गए कार्यों को आशा वर्कर पूरी ईमानदारी से कर रहीं हैं तो सरकार को भी आशाओं की दुख तकलीफ़ को ध्यान में रखते हुए उनकी मांगों का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed