{"_id":"6678a84e9cc06308f607d794","slug":"as-soon-as-the-day-sets-the-streets-become-dark-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-111322-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दिन छिपते ही सड़कों पर छा जाता है अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दिन छिपते ही सड़कों पर छा जाता है अंधेरा
Mon, 24 Jun 2024 04:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 24 Jun 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। शहर के मुख्य मार्गों पर लगी स्ट्रीट लाइट कई दिनों से खराब है। इस कारण शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। इस कारण राहगीरों को परेशानी हो रही है। उन्हें रात को घटना होने का डर सता रहा है। नप अधिकारियों का दावा है कि स्ट्रीट लाइट ठीक कराने का टेंडर जारी कर दिया गया है जल्द ठीक कराया जाएगा।
शहर के बहादुरगढ़ रोड, बर्फखाना रोड, पुराना तहसील रोड, सिविल अस्पताल रोड, बेरी गेट, सिलानी गेट के अलावा अन्य कई मुख्य मार्ग नगर परिषद की तरफ से स्ट्रीट लाइट लगवा रखी है, लेकिन पिछले 15-20 दिनों से लाइट नहीं जल रही है। नगर परिषद की तरफ से इनको ठीक करने के लिए ठेका भी दिया हुआ है। हर साल इनकी मेंटेनेंस के नाम पर लाखाें रुपये खर्च किया जाता है, लेकिन लाइट बंद होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। शाम के समय खाना खाने के बाद लोग घूमना पसंद करते हैं। ऐसे में मुख्य मार्गों पर लाइट नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी होती है। लाइट खराब होने की वजह से शाम होते ही इन मुख्य मार्गों पर अंधेरा छा जाता है और केवल वाहनों की लाइट ही सड़क पर पड़ती है। इस तरफ नप प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
बहादुरगढ़ रोड पर लगी फैंसी लाइट भी बंद
बेरी गेट से लेकर बहादुरगढ़ रोड तक फैंसी लाइट लगी हुई है, लेकिन पिछले दिनों से यह लाइट भी बंद पड़ी हुई है। कुछ माह पहले ही लाइटों को ठीक कराया था, लेकिन फिर से बंद हो गई है। यहां पर सड़क पूरी तरह से बनकर तैयार है, लेकिन दोबारा से लाइटों को ठीक नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट की मरम्मत पर खर्च होंगे 57. 25 लाख
नप ने जिस फर्म को ठेका दिया था, उसका समय पूरा हो चुका है। अब नप की तरफ से स्ट्रीट लाइट, पोल, हाई मास्क लाइट की देखरेख के लिए नया टेंडर जारी कर दिया गया है। इस साल नप इन लाइटों की रखरखाव पर 57.25 लाख रुपये खर्च करने का काम करेगा।
वर्जन
स्ट्रीट लाइट व अन्य लाइटों की मेंटनेंस को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। यदि कोई लाइट बंंद हैं तो उनको भी ठीक करवा दिया जाएगा।
मनजीत दहिया, एक्सईएन, नगर परिषद, झज्जर