फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Arvind kejriwal, demand of school bus jhajhar, jhajhar/Bahadurgarh

छात्राओं के लिए यू-स्पेशल बस चलाने की मांग

Mon, 11 Jul 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़ Updated Mon, 11 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Arvind kejriwal, demand of school bus jhajhar,  jhajhar/Bahadurgarh
एसी बसें - फोटो : अमर उजाला

यहां से दिल्ली पढ़ने जाने वाली छात्राओं को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं की परेशानियों को देखते हुए दैनिक यात्री समिति ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। केजरवाल से बहादुरगढ़ से नार्थ कैंपस तक यू-स्पेशल बसों को चलाने की मांग की गई है।

विज्ञापन

बहादुरगढ़ व साथ लगते गांवों की सैकड़ों छात्राएं पढ़ने के लिए दिल्ली के कालेजों में जाती हैं। लेकिन इन छात्राओं को रोजाना बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी तो नार्थ कैंपस स्थित विश्वविद्यालय व मुखर्जी नगर स्थित प्रशिक्षण केंद्रों में जाने वाली छात्राओं को हो रही है। दिल्ली-रोहतक दैनिक यात्री समिति के प्रवक्ता सतपाल हाड़ा ने कहा कि पहले मुंडका व टिकरी बार्डर से नार्थ कैंपस तक दिल्ली परिवहन निगम की बसे ंचतल थी, अब नहीं चलती। इससे छात्राओं की परेशानी बेहद बढ़ गई है। यदि बहादुरगढ़ से सुबह साढ़े सात से आठ बजे तक और यूनिवर्सिटी कैंप से दोपहर 1 से लेकर 2 बजे तक यू-स्पेशल बसें चलाई जाएं तो न केवल यहां की छात्राओं की परेशानी कम होगी बल्कि दिल्ली क्षेत्र के टिकरी गांव, घेवरा, मुंडका, पीरागढ़ी आदि क्षेत्रों की छात्राओं को भी लाभ मिलेगा। उन्हें उम्मीद है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री छात्राओं की इस मांग पर संज्ञान लेंगे और जल्द से जल्द यहां से दिल्ली नार्थ कैंपस तक बस सेवा शुरू होगी।
विज्ञापन


छात्राओं का कथन
छात्रा विशाखा व शैफाली आदि ने कहा कि कॉलेज आने-जाने में बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जल्दी के कारण मजबूरी वश निजी सवारी वाहनों में सफर करना पड़ता है। ये कैब चालक बहुत तेजी से वाहन चलाते हैं। सवारियों को वाहनों में ठूंस-ठूंस कर भरा जाता है और तब तक नहीं चलाते जब तक वाहन भर न जाए। इसलिए उनका काफी वक्त खराब हो जाता है। कई बार कालेज जाते-जाते काफी देर हो जाती है। सोनम ने कहा कि एक और तो सरकारें लड़कियों की शिक्षा पर जोर दे रही हैं, मगर उनके आने-जाने की व्यवस्था तक पर ध्यान नहीं दिय जाता। बहादुरगढ़ से नार्थ कैं पस तक सुबह के बस सेवा जरूर शुरू होनी चाहिए। इससे उनका समय भी बचेगा और सफर भी सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल ये है स्थित
फिलहाल यहां की छात्राओं को पहले निजी सवारी वाहनों के जरिए मुंडका मेट्रो स्टेशन जाना पड़ता है। मुंडका से मेट्रो के जरिए इंद्र लोक स्टेशन, इंद्रलोक से कश्मीरी गेट व कश्मीरी गेट से विश्वविद्यालय तक तीन मेट्रो बदलने के बाद ऑटो करना पड़ता है। इसमें काफी समय लग जाता है और एक तरफ का किराया करीब 62 रुपये लगता है। यानी आने-जाने में सवा 100 रुपये के आसपास खर्च होता है। थकान हो जाती है वो अलग। यदि बस सेवा शुरू हो तो सैकड़ों छात्राओं को परेशानी न हो, समझ भी बच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed