{"_id":"66986b277eae6c9ce900bc57","slug":"anju-of-redhuwas-making-name-for-herself-in-long-jump-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-112002-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लंबी कूद में नाम रोशन कर रही रेढूवास की अंजू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लंबी कूद में नाम रोशन कर रही रेढूवास की अंजू
Thu, 18 Jul 2024 06:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ी अंजू शर्मा
साल्हावास। क्षेत्र के गांव रेढूवास निवासी अंडर-14 की खिलाड़ी अंजू शर्मा सुपुत्री नरेश कुमार लंबी कूदमें जिले का नाम रोशन कर रही है। वह 13 वर्ष की ही है। मां मुनेश के सहयोग व कोच राजू के नेतृत्व में प्रशिक्षण ले रही है। उन्होंने हरियाणा ही नहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का नाम भी रोशन किया है।
इतनी कम उम्र में राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेना अपने आप में एक गौरव की बात है। अंजू शर्मा लांग जंप के अलावा विभिन्न प्रकार की रेस में भी प्रतिभागी के तौर पर अपना दमखम दिखा रही है। अंजू ने 8 वीं हरियाणा ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप पिछले साल 15 से 17 सितंबर तक पंचकूला में हुई। इसमें अंडर 14 में 60 मीटर और लंबी कूद में दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया। 36वीं हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप जो 6 से 8 अक्टूबर तक करनाल में हुई उसके अंडर-14 में 60 मीटर और लंबी कूद में तीसरा स्थान प्राप्त किया। 55वीं हरियाणा स्टेट स्कूल गेम में अक्तूबर माह में अंडर 14 में 100 मीटर में तीसरे स्थान पर रही। 34वीं नॉर्थ जोन जूनियर नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप जम्मू कश्मीर में हुई । इसके अंडर 14 वर्ग में लांग जंप में दूसरा स्थान हासिल कर अपने विरोधी को पराजित किया। इस साल 19वीं अंतर जिला नेशनल जूनियर एथलेटिक्स मीट जो गुजरात में हुई ।इसमें अंडर-14 में ट्रायथलॉन में अच्छा प्रदर्शन किया।