फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Anganwadi workers remained on dharna even after CM's announcements

सीएम की घोषणाओं के बाद भी धरने पर डटी रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Fri, 31 Dec 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers remained on dharna even after CM's announcements
झज्जर। आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स की मांगों को मुख्यमंत्री के साथ चंडीगढ़ में हुई बैठक के दौरान मान लिया गया था और धरने को समाप्त करने के लिए भी कहा गया था। उसके बाद भी वीरवार को लघु सचिवालय में आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स का धरना जारी रहा।
विज्ञापन

वर्कर्स का कहना कि सरकार ने उनकी सभी मांगों को नहीं माना है जिसके कारण उनका धरना प्रदर्शन आगामी पांच जनवरी तक चल सकता है। आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स की प्रदेशाध्यक्ष छोटा गहलावत ने कहा कि सीएम व महिला बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा से तालमेल कमेटी के सदस्यों की मुलाकात चंडीगढ़ में हुई थी, लेकिन आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स की सभी मांगों को सरकार की ओर से नहीं माना गया है। जिसको लेकर वर्कर्स व हेल्पर्स में अभी भी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें कुशल व अर्धकुशल का दर्जा नहीं देना चाहती है और वर्कर्स व हेल्पर्स की मासिक पेंशन की सहमति नहीं बन पाई है। रिटायरमेंट की राशि भी काफी कम देने की बात कही जा रही है। आगामी पांच जनवरी तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा और प्रदेश स्तरीय रैली भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार पोषण ट्रैकर एप से ऑनलाइन काम करवाना चाहती है, जोकि वर्कर्स के लिए काफी कठिन प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि वर्कर्स ने हाईकोर्ट से स्टे ली हुई है जो भी हाईकोर्ट फैसला सुनाएगा हमें वह मंजूर है। सरकार आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर्स पर ऑनलाइन ट्रैकर पर ही काम करने के लिए दबाव बना रही है। कहा जा रहा है कि काम नहीं किया तो आपकी तनख्वाह काट दी जाएगी और आपको नौकरी तक से निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed