फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Anganwadi Workers and Helper Union demonstrated and submitted a memorandum.

Jhajjar-Bahadurgarh News: आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi Workers and Helper Union demonstrated and submitted a memorandum.
12jjrp19- लघु सचिवालय में अ​धिकारियों को  ज्ञापन सौंपती आंगनबाड़ी वर्कर। संवाद
झज्जर। आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन ने मांगों को लेकर लघु सचिवालय पार्क में प्रधान बालेश जाखड़ की अध्यक्षता में धरना दिया और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि सेंटर का बकाया मानदेय जारी किया जाए, आंगनबाड़ी भवनों का किराया, ईंधन पिसाई का पैसा और आंगनबाड़ी केंद्रों पर समय से राशन की सप्लाई दी जाए। 2024 के बाद से कोई भी रजिस्टर नहीं दिए जा रहे हैं। इसके अलावा फलैक्सी फंड का पैसा कोरोना काल से बंद कर दिया गया है। सरकार की तरफ से दिए गए फोन सही तरीके से नहीं चल रहे हैं। फोन रिचार्ज का पैसा नाममात्र दिया जाता है जो समय पर नहीं मिलता है। प्ले स्कूल के नाम पर दिया जा रहा मानदेय व सुविधा भी नाममात्र है। भवनों में राशन के रखरखाव की कोई सुविधा नहीं है। इसके अलावा वर्कर्स के पास कई सालों से अतिरिक्त चार्ज है। इसका पैसा कम से कम पांच हजार रुपये दिया जाए, समय पर भर्तियां की जाए ताकि कार्य सुचारु रूप से चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed