फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   An awareness campaign against drug abuse will be conducted from January 5th to 12th.

Jhajjar-Bahadurgarh News: पांच से 12 जनवरी तक नशे के खिलाफ किया जाएगा जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
An awareness campaign against drug abuse will be conducted from January 5th to 12th.
झज्जर। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में 5 से 12 जनवरी तक आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिला विधि सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल वॉलंटियर (पीएलवी) को विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों व क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

पांच जनवरी को पीएलवी नीता देवी की तरफ से पीडीएम विश्वविद्यालय बहादुरगढ़, छह जनवरी को पीएलवी सरोज देवी जगन्नाथ विश्वविद्यालय बहादुरगढ़ और 7 को पीएलवी प्रेमवती आसंडा बहादुरगढ़ स्थित एमईआरआई विधि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार 8 जनवरी को पीएलवी शिवधन गांव छुछकवास स्थित बीडीएम विधि महाविद्यालय और 9 जनवरी को नवीन कुमारी गांव पटौदा स्थित लॉ कॉलेज, 10 जनवरी को पीएलवी नीता देवी लाइनपार बहादुरगढ़ व 11 जनवरी को पीएलवी सरोज देवी बेरी क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 12 जनवरी को पीएलवी नेहा रानी बादली क्षेत्र में नशा के खिलाफ जागरूक करेंगी। जिला विधि सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाएं और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed