फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ammonia gas leak again in a factory in Jhajjar

झज्जर: फैक्टरी में देर शाम फिर से अमोनिया गैस के रिसाव की सूचना पर पहुंचा प्रशासन, कत्था फैक्टरी पर सील लगाई

Sat, 30 Apr 2022 10:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 30 Apr 2022 10:29 PM IST
सार

इससे पहले गुरुवार की रात को भी कत्था फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव की घटना अमोनिया गैस सिलिंडर की पाइप पर लगे वाल्व की सील फटने से हुई थी। 

विज्ञापन
Ammonia gas leak again in a factory in Jhajjar
मौके पर पहुंचा प्रशासन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के झज्जर में बेरी गेट क्षेत्र स्थित अग्रवाल कत्था इंडस्ट्री में शनिवार की देर शाम फिर से अमोनिया गैस के रिसाव की सूचना पर प्रशासनिक अमला फैक्टरी में पहुंचा। प्रशासन ने देर रात फैक्टरी को सील करने की प्रक्रिया शुरू की दी थी।  जिलाधीश ने अग्रवाल कत्था इंडस्ट्री को सहित शहर के आसपास की उन कंपनियों को सील करने के आदेश जारी किए हैं जिनमें अमोनिया गैस का प्रयोग होता है।

विज्ञापन


कत्था फैक्टरी से गुरुवार की देर शाम सिलिंडर के पाइप की वॉल्व की सील फटने से अमोनिया गैस का रिसाव हो गया था। उसके बाद शुक्रवार को लोगों ने पंचायत कर इस क्षेत्र में फैक्टरी न चलने देने की घोषणा कर दी थी। पंचायत में फैक्टरी मालिक ने एक सप्ताह में इसे दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया था, लेकिन शनिवार की देर शाम करीब 9:30 बजे एक बार फिर से लोगों ने अमोनिया गैस का रिसाव होने की सूचना  प्रशासन को दी।
विज्ञापन


जिसके बाद प्रशासनिक अमला दलबल सहित फैक्टरी पर पहुंचा। दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गई। प्रशासनिक अधिकारियों से तुरंत प्रभाव से फैक्टरी को सील करने की मांग की। पुलिस प्रशासन के अलावा दमकल केंद्र की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंची है। मामले की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में मोहल्ला वासी भी मौके पर पहुंच एक थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ने लिखित में प्रशासन को दिया पत्र
मौके पर पहुंचे डीएसपी राहुल देव ने बाकायदा फैक्टरी को सील करने के लिए एसडीएम रविंद्र कुमार को लिखित में पत्र दिया। जिसके बाद उन्होंने पत्र को जिलाधीश शक्ति सिंह को भेजा। जिलाधीश शक्ति सिंह ने धारा 144 के तहत विभिन्न शक्तियों का प्रयोग करते हुए अग्रवाल कत्था इंडस्ट्रीज ही नहीं बल्कि आसपास क्षेत्र में जिस भी फैक्ट्री में अमोनिया गैस का प्रयोग होता है उन्हें तुरंत प्रभाव से सील करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

उपायुक्त के आदेश आने के बाद देर रात सील की गई फैक्टरी
उपायुक्त के आदेश पर जनहित को ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को किसी प्रकार का नुकसान न हो इस लिए बाद प्रशासन ने फैक्टरी को सील करने की प्रक्रिया पूरी की। अधिकारियों ने बताया कि बाकायदा प्रशासन की तरफ से फैक्टरी मालिक से कार्रवाई पर हस्ताक्षर करवाए गए हैं। 

लोगों ने कहा आश्वासन के बाद फिर चलाई फैक्टरी
निर्वतमान पार्षद महावीर गुर्जर, टोमा प्रधान, पूर्व पार्षद शीशुपाल के आलावा लोगों ने आरोप लगाया है कि फैक्टरी मालिक राजन ने पंचायत में फैक्टरी का न चलाने की शर्त पर एक सप्ताह में फैक्टरी में स्थानांतरित कर दी जाएगी। उसके बाद भी फैक्टरी को चलाया गया है। शनिवार को फैक्टरी चलाने की वजह से ये समस्या बनी है।

मालिक बोले फैक्टरी नहीं चलाई 
फैक्टरी मालिक राजन ने कहा कि उन्होंने फैक्टरी को चालू नहीं किया। तापमान अधिक होने के कारण पाइपों पर बोरी डालकर उन्हें ठंडा करने के लिए पानी डाला था। उसके कारण पाइपों से गैस की बदबू आई है। 

रात 11: 37 बजे लगाई सील 
फैक्टरी को उपमंडल अधिकारी ने शनिवार को रात को 11 बजकर 37 मीनट पर सील कर दिया है। गेट पर नोटिस भी चस्पा कर दिया है कि फैक्टरी में प्रशासन के आदेश के बिना कोई भी व्यक्ति अंदर नहीं जाएगा।    

अमोनिया गैस के सिलिंडर जब्त करने के आदेश
जिलाधीश ने आदेश जारी किए हैं कि शहर व आसपास में जिस फैक्टरी में अमोनिया गैस के सिलिंडर प्रयोग हो रहे हैं, उन सिलिंडरों को जब्त कर सुरक्षित स्थान पर रखा जाए। अगर इन आदेशों पर किसी को आपत्ति है तो वे 2 मई तक उनके कार्यालय में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
 

फैक्टरी को सील करवा दिया गया है। अगर कोई भी व्यक्ति फैक्टरी में बिना आदेश अंदर गया या कोई गतिविधि हुई तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - राहुल देव, डीएसपी, झज्जर।


अमोनिया गैस के सिलिंडर जब्त करने के आदेश 
जिलाधीश ने आदेश जारी किए हैं कि शहर व आसपास में जिस फैक्टरी में अमोनिया गैस के सिलिंडर प्रयोग हो रहे हैं, उन सिलिंडरों को जब्त कर सुरक्षित स्थान पर रखा जाए। अगर इन आदेशों पर किसी को आपत्ति है तो वे 2 मई तक उनके कार्यालय में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed