फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Along with Ravana, effigies of Sanatan's opponents will also be burnt.

Jhajjar-Bahadurgarh News: रावण के साथ सनातन विरोधियों का पुतला दहन भी होगा

Sat, 21 Oct 2023 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 21 Oct 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Along with Ravana, effigies of Sanatan's opponents will also be burnt.
बहादुरगढ़। विजयदशमी पर्व की तैयारी तेज हो गई हैं। परोपकारी सभा व श्रीसनातन धर्म महाबीर मन्दिर की ओर से हर वर्ष विजय दशमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। पर्व की तैयारियों में पदाधिकारी जुट गए हैं। इस बार खास बात यह है कि बुराई के प्रतीक रावण के पुतले के साथ नातन धर्म विरोधियों के पुतले का भी दहन होगा। इस बार रावण दहन पुरानी कोर्ट कांप्लेक्स के बाहर किया जाएगा। परोपकारी सभा श्री सनातन धर्म महाबीर मंदिर के प्रधान जगदीश ऐलावाधी ने कहा कि राम जन्म भूमि अयोध्या के केस चलने के दौरान कांग्रेस ने कोर्ट में हलफनामा दिया। जिसमें भगवान श्रीराम को काल्पनिक कहा गया। समाजवादी पार्टी के एक नेता ने श्रीराम चरित मानस के बारे में कई बार टिप्पणियां की। तमिलनाडू के मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधि के विचार भी सनातन विरोधी जैसे थे। इसलिए इस बार दशहरे पर ऐसे सनातन धर्म विरोधियों का पुतला जलाया जाएगा। अहंकारी रावण के पुतले के साथ इन सनातन विरोधियों के नाम से भी पुतला बनाया जाएगा। जिसका दहन किया जाएगा। धर्म महाबीर मंदिर में चल रहे 21 दिवसीय श्रीसुन्दर काण्ड पाठ महायज्ञ चल रहा है। जो विजय दशमी (दशहरा) पर्व पर संपन्न होगा। इस दौरान भजन प्रतियोगिता व धार्मिक प्रश्नोत्तरी के साथ-साथ 21 व 22 अक्तूबर को श्रीराम कथा का भव्य आयोजन भी किया जाएगा। दिल्ली से पधारे मनीष चौहान श्रीराम कथा सुनाएंगे। 23 अक्तूबर को रामबारात निकाली जाएगी।
विज्ञापन



आकर्षण का केंद्र होंगे हनुमान
24 अक्तूबर को शोभायात्रा के केंद्र बिंदु हनुमान का रूप धारण करने वाले रहेंगे। इस बार हनुमान का मुकुट प्रियांशु मोंगिया, करण परूथी, हिमांशु अनेजा व नितिन अरोड़ा धारण करेंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभा के महासचिव तरूण चुघ, उप प्रधान सुरेश छाबड़ा, कोषाध्यक्ष देवराज पुनिहानी, सहसचिव डा. विजय धमिजा, सहकोषाध्यक्ष राकेश मोंगिया, यश ईश पुनिहानी, अशोक दुआ, मुरार चंद बतरा, संजय भाटिया, हरगोविंद खुराना, शमशेर ठुकराल, खरेती लाल बतरा, गौरव सपडा, अनिल मदान, विनोद गिरधर, मुकेश ग्रोवर, तरुण जूनियर, शेखर शर्मा, निशु दीवान, नवीन चुघ व जितेश सेठी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed