फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Allegation of irregularities in drain construction work

Jhajjar-Bahadurgarh News: नाली निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप

Fri, 17 May 2024 05:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 17 May 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Allegation of irregularities in drain construction work
बहादुरगढ़। डाॅ. भीम राव आंबेडकर चौपाल जाटव समाज सुधार ट्रस्ट के प्रधान दुलीचंद मंगले ने जटिया मोहल्ले में नाली निर्माण में अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया है। दुलीचंद मंगले ने नगर परिषद बहादुरगढ़ व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने बताया कि करीब एक महीने पहले बहादुरगढ़ नगर परिषद द्वारा जटिया मोहल्ले में नाली बनाने का कार्य किया गया था, लेकिन ठेकेदार ने नाली निर्माण का कार्य सही से नहीं किया है।
विज्ञापन

आरोप है कि ठेकेदार ने नाली बनाते वक्त लेवल का ध्यान नहीं रखा। कहीं पर नाली को ऊंचा तो कहीं पर नीचा कर दिया गया। नाली में हमेशा गंदा पानी भरा रहता है। इससे लोगों के मकानों में सीलन की समस्या उत्पन्न हो गई। पानी मकान की नींव में जा रहा है, इससे मकानों को नुकसान होने की संभावना बनी हुई है। नाली में हमेशा गंदा पानी जमा रहने के कारण दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। इससे मक्खी मच्छर पनप रहे है। इससे बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है। ठेकेदार ने गली के बीच से नाली को बंद कर सीवर लाइन में डाल दिया है, इसकी वजह से सारी गंदगी मेनहोल में जा रही है, जो कुछ समय बाद सीवर लाइन को जाम कर देगी। दुलीचंद ने बताया कि इस संबंध में नगर परिषद बहादुरगढ़ के कनिष्ठ अभियंता को फोन पर सूचित किया गया तो उन्होंने कहा कि अब कुछ नहीं हो सकता है। उन्होंने बताया कि नाली बनाने के लिए ठेकेदार ने लोगों के रैंप तोड़ दिए ताकि नाली निर्माण का कार्य अच्छे प्रकार से हो सके। रैंप तोड़ने के कारण लोगों को आर्थिक नुकसान भी हुआ, उसके बावजूद नाली का सही ढंग से निर्माण नहीं किया गया। ऐसे में नगर परिषद नाली निर्माण के कार्य की जांच कराए और इस नाली का दोबारा सही तरीके से निर्माण कराया जाए। ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नाली का जो गंद सीवर लाइन में डाला जा रहा है, उस पर रोक लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed