{"_id":"6aee36c9ac59080f310225ec","slug":"air-turns-toxic-bahadurgarh-remains-in-the-red-zone-jhajjar-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-128896-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जहरीली हुई हवा, बहादुरगढ़ रेड जोन में बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जहरीली हुई हवा, बहादुरगढ़ रेड जोन में बरकरार
विज्ञापन
फोटो 85 : नागरिक अस्प्ताल में इलाज के लिए पहुंचे लोग। संवाद
बहादुरगढ़। पिछले एक हफ्ते से प्रदूषण का स्तर रेड जोन में चल रहा है। ग्रेप-2 की पाबंदियां लगी हुई है। शुक्रवार को बहादुरगढ़ में एक्यूआई 328 दर्ज किया गया। कल दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा लोग आतिशबाजी करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि दिवाली के बाद एक्यूआई का स्तर लाल से महरूम रंग में पहुंच सकता है।
यदि प्रदूषण लाल रंग में पहुंचता है तो अस्थमा रोगियों के लिए सांस लेना भी दूभर हो जाएगा। साथ ही ग्रेप के तीसरे चरण की भी पाबंदियां लग जाएंगी। लोगों को भी इसके लिए जागरूक होना पड़ेगा। अन्यथा स्थिति गंभीर हो जाएगी।
मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ठंड के लिए अभी हफ्ते भर का इंतजार करना पड़ेगा। नवंबर दूसरे हफ्ते के बाद तापमान कम होगा। वहीं प्रदूषण बढ़ने पर नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सुखपाल ने लोगों से बचकर रहने की सलाह दी है। सुबह और शाम के समय प्रदूषण का असर अधिक महसूस किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
वयस्क लोग कैसे करें बचाव
-मास्क पहने बिना ऑफिस या फील्ड पर ना जाएं।
-कार में एयर प्यूरिफायर लगाएं।
-पानी ज्यादा से ज्यादा पीएं और खाने में प्रोटीन शामिल करें।
वरिष्ठ नागरिक कैसे रखें अपना ख्याल
-कमरे में एयर प्यूरिफायर लगवाएं।
-कम से कम घर से निकलें।
-खांसी चार-पांच दिन टिके तो डॉक्टर को दिखाएं।
-बीमार लोगों से दूरी बनाकर रहें।
-- -- -- --
डॉक्टरों की सलाह, आम लोग क्या करें
-सुबह व शाम के समय बाहरी गतिविधियां बंद कर दें।
-लंबे समय तक बाहर रहने से बचें।
-जॉगिंग की बजाय शॉर्ट वॉक अपनाएं, बीच में ब्रेक लें।
-यदि छाती में जकड़न, कफ, वीजिंग, सांस में तकलीफ या बेहोशी महसूस हो रही है तो एक्टिविटी पूरी तरह बंद कर दें।
-यदि घर में खिड़कियां हैं तो उसे बंद रखें।
-यदि एसी में फ्रेश एयर इंटेक ऑप्शन है तो उसे बंद रखें।
-अगरबत्ती, मोमबत्ती और धूप आदि न जलाएं।
-घर को साफ रखें, झाड़ू की बजाय पोंछा लगाएं, झाड़ू से धूल अधिक उड़ेगी।
-बाहर जाते समय एन-95 या पी-100 रेस्पिरेटर मास्क का इस्तेमाल करें।
-- -- -- -- -- --
शहर में प्रदूषण को कम करने के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। लोगों से दिवाली पर्व पर आतिशबाजी का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार को एक्यूआई रेड जोन में 328 दर्ज किया गया।
-सुनील श्योराण, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़।
-फोटो 85 : नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे लोग। संवाद
-फोटो 86 : बहादुरगढ़ में शुक्रवार की सुबह छाया स्मॉग। संवाद