फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Air is not getting clean, suffocating, AQI 224

Jhajjar-Bahadurgarh News: नहीं हो रही हवा साफ, घुट रहा दम, एक्यूआई 224

Thu, 07 Nov 2024 10:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 07 Nov 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Air is not getting clean, suffocating, AQI 224
बहादुरगढ़ में दिल्ली-रोहतक रोड पर पानी का छिड़काव करता टैंकर। संवाद
बहादुरगढ़। दो दिनों से प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। यह कभी कम तो कभी बढ़ रहा है। हवा ने प्रदूषण के स्तर को कुछ कम किया है, लेकिन शहरवासियों को अभी ज्यादा राहत नहीं मिल पा रही है। सुबह के समय छाया रहने वाला स्मॉग अधिक मुसीबत बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार लोगों को 9 नवंबर तक प्रदूषण से राहत मिलेगी। इसके बाद फिर कोहरा और स्मॉग बढ़ने के आसार हैं। प्रदूषण का स्तर न बढ़े, इसको लेकर नगर परिषद शहर की सड़कों पर लगातार टैंकरों के जरिये पानी का छिड़काव करवा रहा है।
विज्ञापन


वीरवार को बहादुरगढ़ में एक्यूआई सुबह 246 और शाम को 224 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एक्यूआई दो दिनों तक इसी स्तर बना रहेगा। इसके बाद इसके फिर से बढ़ने की आशंका है। संभावना जताई जा रही है कि छठ पर्व के समापन पर आतिशबाजी होगी और एक बार फिर प्रदूषण का असर देखने को मिलेगा। अभी चिकित्सक लोगों को इस मौसम में प्रदूषण से बचने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन




प्रदूषण पहुंचाता है नुकसान

पीएम10 : यह दस माइक्रोमीटर साइज तक के कण हैं। जब इनका स्तर अधिक हो जाता है तो इनकी वजह से लोगों को एलर्जी, सिरदर्द, सांस लेने में परेशानी, अस्थमा, आंखों में जलन, सूजन जैसी समस्याएं होती हैं। आमतौर पर सांस के साथ नाक इन्हें अंदर जाने से रोक लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीएम 2.5 : 2.5 माइक्रोमीटर साइज तक के ये कण सांस के साथ शरीर में चले जाते हैं और अंगों को प्रभावित करते हैं। इससे जकड़न, चक्कर आना, थकावट, चिड़चिड़ापन जैसी समस्या भी हो सकती है। इससे बच्चों का विकास प्रभावित होता है।



एसओ 2 : हवा में सल्फर डाइऑक्साइड का स्तर बढ़ने से फेफड़ों का फंक्शन प्रभावित हो सकता है। आंखों में जलने और लाली के साथ कफ होने का खतरा रहता है। अस्थमा का खतरा भी बढ़ जाता है।



एनओ2 : यह गाड़ियों और इंडस्ट्रियों के धुएं से निकलता है। इसकी वजह से व्यक्ति के दिल पर असर होता है। बच्चों के फेफड़े कम काम करने लगते हैं, सांस संबंधित समस्या होती है।



एनएच3 : आम बोलचाल में इसे अमोनिया कहा जाता है। इसका स्तर हवा में बढ़ने से व्यक्ति को आंखों व गले में जलन का अहसास होता है। गले के अंदरुनी हिस्से में सूजन की समस्या हो सकती है। सांस की नली में सूजन आ सकती है।




ओजोन : ओजोन का स्तर बढ़ने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इनमें छाती का दर्द, कफ, गले में खराश, छाती में जकड़न जैसी समस्या शामिल हैं।



सीओ : हवा में इस जहरीली गैस का स्तर बढ़ने से व्यक्ति को सिरदर्द, बेहोशी, कमजोरी, पेट से जुड़ी समस्या, उल्टी, छाती दर्द और भ्रम की समस्या भी हो सकती है।

-डॉ. सुंदरम, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed