फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Agriculture Minister Shyam Singh Rana attacks Congress in Haryana, says - it is party that insults Baba Saheb

Haryana: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का कांग्रेस पर हमला, कहा- बाबा साहेब का अपमान करने वाली पार्टी

Wed, 25 Dec 2024 02:23 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 25 Dec 2024 02:23 PM IST
सार

हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि देश का इतिहास गवाह है कि संगठन न होने की वजह से जहां कांग्रेस एक बार आ जाती है वहां पर दोबारा आती नहीं और वहीं भाजपा है कि संगठन के बलबूते पर जहां जिस राज्य में उसकी सरकार है वहां से वह जाती नहीं।

विज्ञापन
Agriculture Minister Shyam Singh Rana attacks Congress in Haryana, says - it is party that insults Baba Saheb
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने आमजन से अपील की है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के उन उच्च आदर्शाें का अनुशरण करे जिनके लिए वाजपेयी जीए और अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। कृषि मंत्री बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में प्रदेश व देशभर में मनाए गए सुशासन दिवस के मौके पर झज्जर लघु सचिवालय में कार्यक्रम में भाग लेने आए थे।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी चाहे सत्ता में रहे या फिर विपक्ष में उन्होंने हर किसी का ध्यान रखा। यहां उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब भी दिया। इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज वोट बैंक की राजनीति के लिए पूरे देश में बाबा साहेब के नाम पर धरना-प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन


लेकिन यदि वास्तिवकता के रूप में देखा जाए तो यदि बाबा साहेब का सबसे ज्यादा अपमान किया है तो वह केवल और केवल कांग्रेस पार्टी ने किया है। बाबा साहेब को चुनाव हरवाने का काम भी कांग्रेस ने ही किया था। हरियाणा में कांग्रेस द्वारा सीएलपी लीड़र न बनाए जाने के सवाल का जवाब देते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी के पास संगठन हीं नहीं है वहीं अब बड़ी-बड़ी बातें कर माननीय गृहमंत्री के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि देश का इतिहास गवाह है कि संगठन न होने की वजह से जहां कांग्रेस एक बार आ जाती है वहां पर दोबारा आती नहीं और वहीं भाजपा है कि संगठन के बलबूते पर जहां जिस राज्य में उसकी सरकार है वहां से वह जाती नहीं। खन्नौरी बॉर्डर पर चल रहे किसानों के धरने को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि यह पंजाब का मामला है और पंजाब सरकार को इस मसले का समाधान करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार सभी 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है और एक तरह से नायब सैनी सरकार ने इसकी गारंटी भी दे डाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed