{"_id":"5d93a1848ebc3e93bc19a37b","slug":"agriculture-farmar-grain-market-jhjhar-news-rtk5210727191","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमी अधिक होने के कारण झज्जर में नहीं हुई बाजरे की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमी अधिक होने के कारण झज्जर में नहीं हुई बाजरे की खरीद
विज्ञापन
बाजरे में नमी की जांच करते हुए अधिकारी
- फोटो : Jhjhar
बाजरे की खरीद के पहले दिन जिला की तीन अनाज मंडियों में बाजरे की खरीद नहीं की गई है। झज्जर की अनाज मंडी में बाजरा लेकर आए किसानों के बाजरे के गेटपास काट दिये गये लेकिन बाजरे उनके बाजरे की खरीद नहीं की गई। बाजरे की खरीद ना होने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
किसानों ने कहा कि बुधवार को अगर उनका बाजरा नहीं खरीदा गया तो उन्हें वापस ही बाजरे को उठाकर ले जाना पड़ेगा। किसानों ने यह भी कहा कि जिस समय गेट पास काटे गए अगर उस समय ही उन्हें बता दिया जाता तो वे ट्राली से बाजरा खाली नहीं करते। झज्जर जिला की चार अनाज मंडी में तीन खरीद एजेंसियों बाजरे की खरीद करेंगी। खरीद एजेंसियों के अधिकारी व कर्मचारी अनाज मंडी में पहुंच गए हैं। लेकिन केवल मातनहेल की मंडी को छोड़कर किसी भी मंडी में बाजरे खरीद शुरू नहीं हो पाई है। हालांकि बाजरे की आवक शुरू हो चुकी है। खरीद एजेंसी के पर्चेजर का कहना है कि बाजरे की खरीद सरकार के नियमानुसार 14 प्रतिशत नमी पर की जाती है। झज्जर की अनाज मंडी में चार ट्राली बाजरे के आई थी। एक ट्राली में 14. 8 और दूसरी ट्राली में 15.5 प्रतिशत नमी पाई गई है। जबकि शाम के समय आई बाजरे की दो ट्रॉली में नमी की मात्रा 20 प्रतिशत से अधिक थी, जिसकी वजह से बाजरे खरीद नहीं हो सकी है।
ये बोले किसान
रईया गांव निवासी मंजीत और असदपुर खेड़ा निवासी राजबीर का कहना है कि वे मंगलवार सुबह झज्जर अनाज मंडी में बाजरा लेकर आए थे। उस समय गेट पास काटने के बाद बाजरे को आढती की दुकान पर डाल दिया गया। शाम को पता चला कि उनके बाजरे में नमी की अधिकता बता कर नहीं खरीदा गया है। जब तक उनका बाजार नहीं खरीदा जाता है, तब तक उन्हें बाजरे की रखवाली करनी पड़ेगी और अपना काम बाधित कर मंडी में रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
मातनहेल की अनाज मंडी में हुई बाजरे की खरीद
हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन की तरफ से मातनहेल के लिए अनाज मंडी में बाजरे की खरीद शुरू कर दी गई है। शाम के समय बाजरे की बोली शुरू की गई। सरकार की तरफ से निर्धारित समर्थन मूल्य पर नियमानुसार बाजरे की खरीद शुरू कर दी गई थी और देर शाम तक बोली चल रही थी।
झज्जर की अनाज मंडी में आए बाजरे में नमी की मात्रा अधिक है, इस वजह से आज खरीद नहीं हो पाई है।
साधूराम, पर्चेजर।
अनाज मंडी में आए बाजरे में नमी की मात्रा अधिक है। इसलिए किसानों से अपील है कि वे बाजरे को सूखाकर लेकर आएं ताकि उनके बाजरे की खरीद में किसी प्रकार की परेशानी ना आए।
- सुरेंद्र सैनी, डीएफएससी, झज्जर।