{"_id":"7ccd44df33b9c62b46e42f4eeb1b6ccc","slug":"after-two-month-man-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के सहायक अधीक्षक की आत्महत्या मामले में दो माह बाद हुई गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के सहायक अधीक्षक की आत्महत्या मामले में दो माह बाद हुई गिरफ्तारी
ब्ययूराो/अमर उजाला / झज्जजर
Updated Thu, 21 Jan 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरी एसडीएम कार्यालय के सहायक सुरपरीटेंडेंट शमशेर सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने प्रमुख आरोपी नाहर सिंह निवासी लाख्यान पाना बादली को झज्जर से गिरफ्तार कर लिया।
बाद में पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां सुनवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सुपरीटेंडेंट ने 25 नवंबर की रात को लघु सचिवालय में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के बेटे की शिकायत पर कुछ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।
ये था मामला
गांव दुल्हेड़ा निवासी कुनाल ने मामला दर्ज कराया था कि उसके पिता शमशेर सिंह बेरी एसडीएम कार्यालय में सहायक अधीक्षक के तौर पर कार्यरत थे। पिछले साल 26 नवंबर को सूचना मिली कि उसके पिता ने झज्जर लघु सचिवालय में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
वे मौके पर पहुंचे तो उसके पिता की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। नोट में बालकिशन, जगपाल, वेदपाल तथा नाहर सिंह से रुपये लेने व जमीन से संबंधित कागजात पर हस्ताक्षर कराने के संबंध में लिखा था। उसके पिता ने इन लोगों से लाखों रुपये लेने थे, लेकिन ये दे नहीं रहे थे। इस कारण वह उलझन में थे। उपरोक्त व्यक्तियों से तंग आकर व उनके दबाव के कारण विवश होकर उसके पिता ने फंदा लगा लिया।
दो माह बाद गिरफ्तारी
झज्जर थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी शहर झज्जर में तैनात सहायक उपनिरीक्षक रमेश कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने इस मामले के आरोपी नाहर सिंह निवासी लाख्यान पाना बादली को झज्जर से गिरफ्तार किया। पकड़े जाने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।