फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   After 8 years the number of dengue cases reached 330

Jhajjar-Bahadurgarh News: 8 साल बाद 330 तक पहुंचा डेंगू केसों का आंकड़ा

Fri, 27 Oct 2023 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
After 8 years the number of dengue cases reached 330
झज्जर। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि मौसम अनुकूल होने के चलते डेंगू के केसों में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले दस दिन में 30 से अधिक केस आ चुके हैं। बहादुरगढ़ में सबसे ज्यादा 47 प्रतिशत यानी 155 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा झज्जर शहर में 54 केस मिले हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण व अन्य क्षेत्रों में भी केस सामने आए हैं। डेंगू के केस लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक कुल 330 केस आ चुके हैं। इससे पहले 2016 में इतने केस आए थे। उसके बाद 2021 में 323 केस थे। इस बार पिछले 8 साल का डेंगू का रिकार्ड टूटा है। महावीर पार्क में 30 और विकास नगर में 25 केस मिल चुके हैं। इसके अलावा नेहरू पार्क, नेताजी नगर, कमल विहार, दुर्गा कालोनी में भी केस मिले हैं। वीरवार को कोई नया केस नहीं आया।
विज्ञापन





एक लाख से ज्यादा को दिए नोटिस
स्वास्थ्य विभाग ने इस बार अब तक एक लाख 20 हजार लोगों को लारवा मिलने पर नोटिस दिए हैं। इसके अलावा इस माह 26 अक्तूबर तक 5 हजार लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास चालान की पॉवर नहीं होने के कारण किसी का भी चालान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर की टीम भी कर चुकी दौरा
राष्ट्रीय स्तर की टीम भी डेंगू के बढ़ते केसों के चलते बहादुरगढ़ का दौरा कर चुकी है। 15 दिन पहले टीम ने बहादुरगढ़ का निरीक्षण किया था।


अब तक डेंगू के 330 केस मिल चुके हैं। मौसम अनुकूल होने के चलते फिर से केसों में बढ़ोतरी हो रही है। ठंड बढ़ने के साथ ही केस कम होने शुरू हो जाएंगे।
डॉ. टीएस बागड़ी, जिला मलेरिया अधिकारी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed