फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Admistration managed Seltor Home in Jhajjar and Bahadurgarh

लॉकडाउन ः झज्जर शहर में 19 तो बहादुरगढ़ में बनाए 25 शेल्टर होम

Sun, 29 Mar 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Admistration managed Seltor Home in Jhajjar and Bahadurgarh
मजदूरों को शेल्टर होम लेकर पहुंची पुलिस। - फोटो : Jhjhar
लॉकडाउन के चलते जिले में झज्जर शहर, बेरी, बहादुरगढ़ सहित बादली में शेल्टर होम स्थापित किए गए हैं। उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने बताया कि झज्जर शहरी क्षेत्र में 19 शेल्टर होम बनाए गए हैं जिनमें करीब 1005 जरूरतमंद लोगों के ठहरने की व्यवस्था है, इसी प्रकार बेरी में नगर पालिका परिसर में बने शेल्टर होम में 50 लोगों के, बहादुरगढ़ में बने 25 शेल्टर होम में 2213 जरूरतमंद लोगों की और बादली में बनाए गए दो शेल्टर होम में 700 जरूरतमंद लोगों के ठहरने की पूरी बेहतर तरीके से व्यवस्था की गई है। अस्थायी शेल्टर होम में रहने के दौरान, सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों का पालन भी करवाया जा रहा है। शेल्टर होम के साथ ही जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए संबंधित उपमंडल अधिकारी (ना.) व ड्यूटी मजिस्ट्रेट सहित चिकित्सकों की टीम के साथ-साथ सामुदायिक भागीदारी के लिए विभिन्न संस्थाओं को भी सरकार के इस प्रयास से जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि सरकार का प्रयास कि आपदा के दौरान कोई भी भूखा न सोए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि किसी भी जरूरतमंद को परेशानी नहीं आने दी जा रही है। जरूरतमंद लोगों के घरों तक प्रशासन की ओर से राशन प्रदान करते हुए राहत जा रही है। झज्जर जिला प्रशासन पूरी टीम भावना के साथ स्वास्थ्य आपदा की इस परिस्थिति से निपटने में सक्षम है और पूरी योजनाबद्ध तरीके से लोगों का सहयोग किया जा रहा है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन के चलते निजी और सार्वजनिक परिवहन सेवा बंद होने के कारण जिला में प्रवासी श्रमिकों और बेघर लोगों को अस्थायी शेल्टर होम में भोजन और ठहरने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि झज्जर जिला के चारों उपमंडल झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़ व बादली में संबंधित एसडीएम की देखरेख में राशन वितरण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही झज्जर शहरी क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायकों के सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों का आहार भी घर-घर पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से वास्तविक रूप से जरूरतमंद लोगों को राशन व भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आमजन की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम स्थापित किया है ताकि किसी भी प्रकार से सहयोग के लिए लोग उक्त नंबरों पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट व हेल्पलाइन जन सुविधा के लिए कार्यरत
झज्जर जिला प्रशासन की वेबसाइट जेएचएजेजेएआर.एनआईसी.इन पर झज्जर जिला प्रशासन की ओर से कोरोना वायरस से बचाव को लेकर किए जा रहे प्रबंधों सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध हैं। साथ ही लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 01251-253118, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 01251-254212, स्वास्थ्य हेल्पलाइन 108, 01251-297221, 7027813976 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed