{"_id":"647260d286aa4c43550f70e5","slug":"admission-will-be-done-from-june-5-on-8-thousand-seats-of-graduation-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-308-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: स्नातक की 8 हजार सीटों पर 5 जून से होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: स्नातक की 8 हजार सीटों पर 5 जून से होंगे दाखिले
Sun, 28 May 2023 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 28 May 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से विभिन्न कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं में दाखिलों के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। विद्यार्थी 05 जून से उच्चतर शिक्षा विभाग के एडमिशन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 19 जून है। दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन 08 जून से 23 जून तक होगा मेरिट लिस्ट एक जुलाई से 20 जुलाई के बीच जारी की जाएगी। जिसका विवरण बाद में एडमिशन पोर्टल पर दिया जाएगा। कक्षाएं 21 जुलाई से शुरू होंगी। खाली सीटों को भरने के लिए 21 जुलाई को ही दोबारा एडमिशन पोर्टल खुलेगा और उसी दिन से ओपन काउंसलिंग भी शुरू होगी। जिले के 16 सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में करीब आठ हजार सीटों पर दाखिला के लिए विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे।
विभाग की ओर से शेड्यूल जारी करने के बाद बच्चों ने भी आवेदन के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। विद्यार्थियों से आवेदन की रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये ली जाएगी। ओपन काउंसलिंग के लिए भी पहले हफ्ते में 100 रुपये लेट फीस ली जाएगी और दूसरे हफ्ते के दौरान प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त लेट फीस लगेगी। एडमिशन फीस ऑनलाइन जमा होगी और लड़कियों व हरियाणा के एससी विद्यार्थियों की ट्यूशन फीस नहीं लगेगी। प्राइवेट कॉलेजों में ओपन काउंसलिंग के दौरान ऑफलाइन फीस ली सकती है।
- इन बातों का रखें ध्यान
विद्यार्थी ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए अपने फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी, मैट्रिक और 12वीं कक्षा के सर्टिफिकेट की कॉपी, स्कूल से जारी मूल चरित्र प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, आरक्षण का लाभ लेने के लिए उस केटेगरी के जरूरी प्रमाण पत्र अपने साथ तैयार रखें। हरियाणा के सभी विद्यार्थियों के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है। विद्यार्थी ध्यान से अपना ऑनलाइन आवेदन भरें क्योंकि आवेदन के फाइनल सबमिशन के बाद किसी बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी। बीए जैसे जिन पाठ्यक्रमों में एक से ज्यादा सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन हैं, वहां विद्यार्थियों को कम से कम तीन कॉम्बिनेशन भरने जरूरी हैं।
विज्ञापन
मेरिट से होंगे दाखिले
कॉलेजों में दाखिला मेरिट आधार पर होगा और 12वीं के बेस्ट फाइव सब्जेक्ट्स के अंक और निर्धारित वेटेज को जोड़कर मेरिट बनाई जाएगी। दाखिलों में सरकार की आरक्षण नीति का पूरी तरह पालन किया जाएगा। विद्यार्थी जिस कॉलेज की फर्स्ट चॉइस भरेंगे, वहां उनके डॉक्यूमेंट की ऑनलाइन वेरिफिकेशन होगी। वेरिफिकेशन के लिए विद्यार्थियों को कॉलेज जाने की जरूरत नहीं है।
- झज्जर जिले के कॉलेज
झज्जर जिले में 12 सरकारी, 02 सरकारी सहायता प्राप्त व 02 सेल्फ फाइनेंस प्राइवेट कॉलेज हैं। सरकारी कॉलेज झज्जर, बहादुरगढ़, छारा, बिरोहड़, दूबलधन, बादली, बहू, जसौर खेड़ी, दुजाना, मातनहेल और कुलाना में हैं जबकि बहादुरगढ़ का वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय और झज्जर का महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज हैं। इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला महाविद्यालय, झज्जर तथा जीएवी कॉलेज, पटौदा सेल्फ फाइनेंस कॉलेज हैं।
कहां कितनी सीटें
शहर के नेहरू कॉलेज में हैं 1180 सीट राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर में स्नातक कक्षाओं की 1180 सीट हैं, जिनमें बीए की 480, बीकॉम की 160 बीएससी नॉन मेडिकल की 300, बीएससी मेडिकल की 80, बीबीए की 80 व बीसीए की 80 सीटें हैं।
- वर्जन
उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया। पोर्टल खुलने के बाद बच्चे नियमों का पालन करते हुए कहीं से भी ऑन लाइन आवेदन कर सकते हैं।
- डॉ अमित भारद्वाज, मीडिया प्रभारी, नेहरू कॉलेज, झज्जर।