फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Admission of children trapped in OTP

Jhajjar-Bahadurgarh News: ओटीपी के फेर में फंसे बच्चों के दाखिले

Sun, 30 Apr 2023 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Admission of children trapped in OTP
बहादुरगढ़। हरियाणा शिक्षा बोर्ड के स्कूलों में बच्चों के दाखिले चल रहे हैं। इसके लिए आधार कार्ड में दिए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाता है। उसे बताने के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ती है लेकिन बहुत से अभिभावकों ने आधार कार्ड में लिंक करा रखे मोबाइल नंबर ही बदल दिए हैं। ऐसे में उन अभिभावकों के बच्चों के प्रवेश में दिक्कत आ रही है। अभिभावकों ने इस व्यवस्था में बदलाव की मांग उठाई है।
विज्ञापन

दरअसल, शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल में नए प्रवेश के दौरान प्राइवेट स्कूल में बच्चों के दाखिले के लिए आधार कार्ड में दिए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी पहुंचता है, लेकिन काफी अभिभावक ऐसे हैं जिन्होंने आधार कार्ड में दिए गए मोबाइल नंबर को बदल दिया है। ऐसे में अब दाखिले में परेशानी आ रही है। नई बस्ती स्थित न्यू ईरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक भीम सिंह सांगवान ने बताया कि यह समस्या एक-दो दिन से नहीं बल्कि काफी समय से आ रही है। शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों को इस पर संज्ञान लेना चाहिए और इस समस्या से निजात दिलानी चाहिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि जिस तरह सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए अध्यापक का मोबाइल नंबर दिया गया है, उसी तरह प्राइवेट स्कूल में प्रिंसिपल का नंबर दिया जाना चाहिए ताकि बच्चों के दाखिले करने में किसी तरह की उलझन न हो।
विज्ञापन

नई बस्ती निवासी शिव कुमार ने बताया, वह अपने बच्चे का दाखिला कराने के लिए कॉलोनी के ही एक स्कूल में पहुंचा था, जो आधार कार्ड उन्होंने स्कूल में जमा कराया, उस पर मोबाइल नंबर कोई दूसरा था, जबकि अब वह मोबाइल नंबर उन्होंने बंद कर दिया है। ऐसे में अब ओटीपी नहीं आ रहा है तो बच्चे का दाखिला कराने में दिक्कत आ रही है। आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए जब वह सीएससी सेंटर गया तो वहां पर साइट ही नहीं चल रहा पा रही थी। अभिभावकों की इस समस्या को शिक्षा विभाग जल्द से जल्द दूर करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...
यह समस्या शिक्षा विभाग के भिवानी हेड कार्यालय से ही सुलझ सकती है। इसके लिए स्कूल संचालकों की ओर से वहीं पर अधिकारियों को शिकायत दी जाए तो बेहतर होगा।
-सुदर्शन कुमार, नोडल अधिकारी, झज्जर।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed