{"_id":"64d3efacf58ccca15f0abdf5","slug":"administration-will-deal-strictly-with-those-who-disturb-the-peace-jhjhar-news-c-195-1-sroh1001-2509-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: शांति भंग करने वालों से सख्ती से निपटेगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: शांति भंग करने वालों से सख्ती से निपटेगा प्रशासन
Thu, 10 Aug 2023 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिले में यदि किसी ने शांति भंग करने की कोशिश की या कोई या माहौल खराब करने वाली पोस्ट वायरल की तो उसके खिलाफ जिला प्रशासन सख्ती से निपटेगा। शांति व सौहार्द कायम करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
यह बात डीसी शक्ति सिंह ने बुधवार लघु सचिवालय में विभिन्न धार्मिंक संगठनों, सामाजिक संगठनों व खाप चौधरियों से बातचीत में कही। एसपी डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि साइबर पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है। रात को दो डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस गश्त करती रहती है।
डीसी ने कहा कि संविधान में सभी को बराबर का अधिकार है। कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म का हो, वह भारत के किसी भी कोने में वैध कारोबार कर सकता है। अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्ति के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाती है। जिले के लोगों ने शांति व्यवस्था में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कोई भी व्यक्ति अपना बयान जारी करने, सोशल मीडिया पर प्रचारित करने से पहले यह अच्छी तरह सोच ले कि उसके बयान से किसी को ठेस नहीं पहुंचे और न ही वह बयान या वीडियो लोगों को भड़काए। यदि ऐसा पाया गया तो प्रशासन उसके साथ सख्त कदम उठाए। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल में डाला जाएगा। एक जागरुक नागरिक हर तरह से अपने देश के बारे में सोचता है और ऐसे असामाजिक तत्वों को उनके मनसूबों में कामयाब नहीं होने देता। बैठक में जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह, उपाध्यक्ष राजीव दलाल, नरेंद्र जाखड़, मनीष नंबरदार दुजाना, अनिल शर्मा, पीतांबर गौड़, कुलदीप वशिष्ठ, जयवीर, एडीसी सलोनी शर्मा, नगराधीश परवेश कादियान, डीआईपीआरओ सतीश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि जिले में रात को पुलिस विशेष रूप से गश्त करती है। दो डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम हर समय तैनात रहती है। किसी भी व्यक्ति को यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे या फिर कोई अप्रिय घटना होने की संभावना हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखेगी। जिले में किसी भी सूरत में शांतिभंग नहीं होने दी जाएगी।