फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Administration prompt in resolving public grievances: SDM

जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रशासन तत्पर : एसडीएम

Tue, 15 Sep 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 15 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Administration prompt in resolving public grievances: SDM
बेरी। उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में सोमवार को एसडीएम रेणुका नांदल ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि आमजन की शिकायतों और समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उपमंडल स्तर पर लगाए जा रहे समाधान शिविर लोगों और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने का माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें एक ही स्थान पर संबंधित विभागों के समक्ष रखने तथा उनका शीघ्र समाधान प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। इससे लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और उनकी समस्याओं का निपटारा पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से हो रहा है। एसडीएम ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में निपटारा सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा और विश्वास बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed