{"_id":"68112cd2811300f93d013327","slug":"action-thana-munshi-and-night-munshi-suspended-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-114456-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कार्रवाई... थाना मुंशी और नाइट मुंशी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कार्रवाई... थाना मुंशी और नाइट मुंशी सस्पेंड
Wed, 30 Apr 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ. राजश्री सिंह ने थाना बादली का निरीक्षण किया। यहां ड्यूटी में कोताही पाए जाने पर थाना मुंशी मुख्य सिपाही विवेक और नाइट मुंशी सिपाही विकास कुमार को सस्पेंड कर दिया है।
वहीं थाना बादली प्रबंधक निरीक्षक राकेश कुमार, उप निरीक्षक सतबीर, ड्यूटी अधिकारी मुख्य सिपाही अनिल कुमार, ईएचसी राजेश कुमार को कारण बताओ नोटिस दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया था। आरोपी की निगरानी के लिए लगाई गई ड्यूटी में लापरवाही पाई गई।
वहीं रात्रि मुंशी सिपाही विकास कुमार भी वर्दी में नहीं मिले। ऐसा करके उन्होंने अनुशासनहीनता दिखाई है। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह ने दोनों कर्मचारियों को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए हैं। पुलिस आयुक्त ने सभी कर्मचारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा है कि ड्यूटी के दौरान की जाने वाली लापरवाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी किसी भी थाना व चौकी का निरीक्षण किया जा सकता है। इस दौरान लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आमजन की सेवा करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है इसलिए थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ सम्मान पूर्वक व्यवहार करेंगे और उनकी शिकायतों का समय रहते निवारण करेंगे। कोताही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।