फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Accused of murderous attack arrested

Jhajjar-Bahadurgarh News: जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Sep 2024 03:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Accused of murderous attack arrested
बेरी। डीघल निवासी एक व्यक्ति को गोली मारने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआईए झज्जर प्रभारी जोगेंद्र निरीक्षक ने बताया कि योगेश निवासी डीघल ने पुलिस में शिकायत दी थी कि 18 अगस्त की शाम को घर पर बैठे हुए थे, तभी वहां पर हमारे ही गांव के कुछ लड़के आए और मार-पिटाई करने लगे। शोर सुनकर जब हम वहां पर आए तो उपरोक्त व्यक्ति मौके से भाग गए। इसके कुछ समय बाद दो-तीन गाड़ियों में 8-10 लड़के घर के सामने आए और ललकारते हुए उन्होंने उसके ताऊ के लड़के जितेंद्र पर जान से मारने की नियत से उस पर गोलियां चला दी।इनमें से एक गोली उसकी दाहिने पैर में लगी। इसके बाद आरोपी पिस्टल लहराते हुए मौके से फरार हो गए। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना दुजाना में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमरजीत निवासी डीघल के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed