{"_id":"60f483728ebc3e744652dc64","slug":"accused-of-grabbing-one-rore-rupees-by-blackmailing-bahadurgarh-news-rtk6182114195","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैकमेल करके एक करोड़ ऐंठने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैकमेल करके एक करोड़ ऐंठने का आरोप
विज्ञापन
सेक्टर-6 थाना पुलिस ने कसार गांव की एक महिला की शिकायत पर एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ ब्लैकमेल करके पैसे ऐंठने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।
कसार निवासी उर्मिला ने डीएसपी को दी शिकायत में कहा है कि उसने आरोपियों से ओमैक्स सिटी के निकट 66 फुटा रोड के साथ एक प्लाट खरीदने का सौदा किया था। कुल 151 गज के इस प्लाट के सौदे का 87 लाख रुपये का इकरारनामा 28 नवंबर 2020 को हुआ। उसने पूरा पैसा अदा भी कर दिया। जिनसे प्लाट लिया उन्होंने बाद में हुई बातचीत के अनुसार दुकानों का निर्माण भी कर दिया।
शिकायतकर्ता उर्मिला का कहना है कि वह 1,02,48000 रुपये विक्रेताओं को दे चुकी है। लेकिन विक्रेता ने सभी दुकानों पर ताला लगा दिया और अब संपत्ति पर कब्जा देने को तैयार नहीं है। वे बार-बार अतिरिक्त पैसे की मांग कर रहे हैं। दुकानें देने के लिए कहने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। उर्मिला का कहना है कि उनके पास इकरारनामे सहित हर बार के भुगतान की रसीद आदि पूरे प्रमाण मौजूद हैं। लेकिन विक्रेता की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। अपनी संपत्ति मांगती हूं तो वह उसे और उसके परिवार को धमकी देता है। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।