फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Accused of forcing a laborer to sit in the car by showing a pistol

Jhajjar-Bahadurgarh News: पिस्तौल दिखा मजदूर को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Accused of forcing a laborer to sit in the car by showing a pistol
बहादुरगढ़। गांव मांडौठी में मजदूर को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने व पिस्तौल दिखाकर फोन छीनने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो हाथापाई करने के साथ पिस्तौल निकालकर चलाने का प्रयास किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मांडोठी निवासी बबलू ने बताया कि गोशाला पर उसका फार्म हाउस व जमीन है। इसके साथ लगते गोदाम में टंकियों का काम किया जाता है, जहां उसकी लेबर भी रहती है। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 4 बजे उसके पास बंटू का फोन आया। उसने कहा एक शख्स मोटरसाइकिल पर आया है और हमें परेशान कर रहा है। आप आ जाओ। सूचना पर वह अपने फार्म हाउस के पास बने गोदाम में पहुंचा तो गांव का ही एक व्यक्ति वहां मौजूद था। जब उनसे लेबर को परेशान न करने के लिए कहा तो वह झगड़ा करने लगे। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed