फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Accused arrested with one kilo and 135 grams of opium

Jhajjar-Bahadurgarh News: एक किलो 135 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Feb 2024 03:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 17 Feb 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with one kilo and 135 grams of opium
झज्जर। सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक सोमबीर ने बताया कि पुलिस टीम थाना बेरी के एरिया में मौजूद थी। गुप्त सूचना मिली कि चरखी दादरी के उमरवास निवासी विनोद मादक पदार्थों की तस्करी का अवैध धंधा करता है। वह जहाजगढ़-छुछकवास रोड पर पहाड़ीपुर मोड के नजदीक अफीम बेचने की फिराक में खड़ा है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां पर एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। इसके पास एक बैग था। उसे काबू किया गया। मौके पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली गई। बैग से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। इसका वजन एक किलो 135 ग्राम पाया गया। अफीम के साथ पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान विनोद निवासी उमरवास जिला चरखी दादरी के तौर पर की गई। आरोपी के खिलाफ थाना बेरी में मामला दर्ज किया गया। आगामी कार्रवाई करते हुए आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed