फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Accident due to fog, three injured

धुंध : ट्रक ने टाटा मैजिक को मारी टक्कर, तीन व्यापारी घायल

Wed, 09 Dec 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Wed, 09 Dec 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
Accident due to fog, three injured

घनी धुंध के कारण हादसे का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। सांपला रोड पर गांव छारा के पास कोहरे में दिखाई न देने पर एक ट्रक व टाटा मैजिक में हुई टक्कर में तीन व्यापारी घायल हो गए।

विज्ञापन


इनको सिविल अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर तीनों को पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं सड़क किनारे एक युवक भी घायलावस्था में पड़ा मिला। पुलिस हादसों को लेकर छानबीन में लगी है।
विज्ञापन


गांव दुजाना में पशु मेला समाप्त होने के बाद मंगलवार सुबह कुछ व्यापारी एक टाटा मैजिक में सवार होकर सांपला में लगे पशु मेले के लिए जा रहे थे। वे अभी सांपला रोड पर गांव छारा के पास पहुंचे थे कि सामने से आए एक ट्रक ने टाटा मैजिक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के समय घना कोहरा था और बेहद नजदीक से भी कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था। हादसे में टाटा मैजिक में सवार व्यापारी गांव सवाना निवासी मुरारी, गांव दूबलधन निवासी रामेश्वर और गांव दुजाना निवासी जयपाल घायल हो गए।


बाद में इनको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद इनकी हालत को गंभीर देखते हुए तीनों को पीजीआई रेफर कर दिया।

दूूसरी तरफ गांव सासरौली से झज्जर आने वाले रोड पर मंगलवार सुबह एक युवक को घायलावस्था में अचेत मुद्रा में पड़ा पाया गया। उसे राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। माना जा रहा है युवक कृष्ण किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हुआ है। पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed