{"_id":"1297209e191132861f0b997e116b3038","slug":"accident-due-to-earphone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईयर फोन से गवां बैठा जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईयर फोन से गवां बैठा जान
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Wed, 09 Dec 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के साथ चलते हुए ईयर फोन से गाना सुनना एक युवक को महंगा पड़ गया। रोहतक से दिल्ली की तरफ जाने वाली किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
जांच अधिकारी सत्यवान व राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को उन्हें सूचना मिली कि छोटूराम नगर के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
जांच पड़ताल की तो आसपास के लोगों ने बताया कि जो युवक ट्रेन की चपेट में आया वह ईयर फोन से गाने सुनते जा रहा था। इस कारण उसे ट्रेन के आने की आहट भी नहीं सुनाई दी।
विज्ञापन
जीआरपी कर्मियों के अनुसार शव की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र से भी जानकारी जुटाई जा रही है। यही नहीं इंडस्ट्रियल एरिया से भी उसके बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
फिलहाल शव को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए सिविल हास्पिटल के शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार जो युवक ट्रेन से कटा है उसकी आयु 25 साल के आसपास है।
----