फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   About 5 lakh 6 thousand 895 quintals of Basmati paddy reached the grain markets of the district.

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले की अनाज मंडियो में पहुंचा करीब 5 लाख 6 हजार 895 क्विंटल बासमती धान

Thu, 16 Nov 2023 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 16 Nov 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
About 5 lakh 6 thousand 895 quintals of Basmati paddy reached the grain markets of the district.

विज्ञापन
झज्जर। जिले की अनाज मंडियो में करीब 5 लाख 6 हजार 895 क्विंटल बासमती धान पहुंचा हैं। वहीं मिलर्स की ओर से उठान में देरी की जा रही हैं। जिससे बासमती धान खुले में पड़ा हुआ है। आगामी दिनों में भी बंपर मात्रा में धान की आवक होने की संभावना जताई जा रही है। झज्जर अनाज मंडी में करीब 1 लाख 10 हजार 513 क्विंटल धान पहुंचा है, तो बेरी अनाज मंडी में 3 लाख 79 हजार 148 क्विंटल धान पहुंचा तो मातनहेल की अनाज मंडी में 17 हजार 234 क्विंटल धान किसानों की ओर से लाया गया हैं।
अब तक जिले की अनाज मंडियो में करीब चार लाख 85 हजार 504 क्विंटल बासमती धान की खरीद हो चुकी है। जिसमें झज्जर अनाज मंडी में करीब 1 लाख 5 हजार 585 क्विंटल, बेरी अनाज मंडी में 3 लाख 72 हजार 365 क्विंटल और मातनहेल की अनाज मंडी में 72 हजार 054 की क्विंटल बासमती धान की खरीद आढ़तियों ने खुली बोली लगाकर की है।
विज्ञापन

इसके अलावा सरकारी खरीद 9 हजार 227 क्विंटल की हुई है, मातनहेल अनाज मंडी में करीब 5 हजार 660 क्विंटल व बेरी अनाज मंडी में 3 हजार 567 क्विंटल धान की सरकारी खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के अनाज मंडियों में अब तक करीब 4 लाख 51 हजार 978 क्विंटल बासमती धान का उठान कर लिया गया है। झज्जर अनाज मंडी से मिलर्स ने लगभग 90 हजार 437 क्विंटल, मातनहेलअनाज मंडी में 10 हजार 951क्विंटल और बेरी अनाज मंडी से 3 लाख 50 हजार 590 क्विंटल बासमती धान का उठान मिलर्स की ओर से किया जा चुका है। इसके अलावा जिले के अनाज मंडी में अब तक करीब 54 हजार 917 क्विंटल बासमती धान खुले में पड़ा हुआ है। जिसका अभी तक उठान मिलर्स की ओर से नहीं किया गया है। इसमें झज्जर की अनाज मंडी में 20 हजार 76 क्विंटल, मातनहेल अनाज मंडी में 6 हजार 282 क्विंटल और बेरी की अनाज मंडी में 28 हजार 558 क्विंटलबासमती धान का उठान अब तक नहीं हुआ है। लगातार बासमती धान की आवक अनाज मंडियों में जारी हैं।

वर्जन:
शहर की अनाज मंडी में धान की आवक जारी हैं। मार्किट कमेटी के अधिकारी व कर्मचारी अपनी डयूटी पर मुस्तैद रहते है। गेट पर किसानों के गेट पास काटे जा रहे हैं। बिजली पानी व सफाई की व्यवस्था पूरी तरह से दुरूस्त हैं।
देवेद्र सिंह, सुपरवाईजर, मार्किट कमेटी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed