फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   aam admi party

आप ने हरियाणा में सभी सीटों पर ग्राम पंचायत व स्थानीय निकाय के चुनावों के लिए उम्मीदवार चयन प्रकिया शुरू की

Tue, 16 Feb 2021 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
aam admi party
बैठक में मौजूद राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। प्रदेश में कुछ समय बाद होने वाले स्थानीय निकाय और पंचायती चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी है। हरियाणा में पार्टी द्वारा सिंबल पर निकाय व पंचायती चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया है। इन चुनावों में ईमानदार छवि और राजनीतिक बदलाव चाहने वाले उम्मीदवारों को पार्टी द्वारा प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा के सहप्रभारी और सांसद डॉ. सुशील गुप्ता द्वारा पार्टी के पदाधिकारियों के साथ इन चुनावों को लेकर चर्चा की गई और निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने जिले और विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनावों को देखते हुए प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया को शुरू करें। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुशील गुप्ता कहा कि प्रदेश की जनता का कांग्रेस, भाजपा और जजपा से मोह भंग हो चुका है और आम आदमी पार्टी एक विकल्प के तौर पर उभर कर सामने आई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली में करवाए जा रहे विकास के मॉडल की तर्ज पर विकास करना चाहती है। उन्होंने किसानों के आंदोलन का समर्थन करने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार किसानों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है। किसान निरंतर आंदोलन कर रहे हैं। इस अवसर पर जोन अध्यक्ष अश्वनी देशवाल, कर्ण सिंह, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र नागल, जिला संगठन मंत्री धर्मबीर डागर, जिला प्रवक्ता गौरव जांगड़ा, जिला कृषि सैल अध्यक्ष प्रकाश माछरौली, उपाध्यक्ष नीरज सिलाना, बेरी विधानसभा अध्यक्ष राजेय कुमार, सचिव उमराव बेरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed